Claim: ईडी ने किया सनसनीखेज दावा,आप सरकार ने शराब घोटाले का पैसा गोवा चुनाव में लगाया,मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा-सारे केस फर्जी

Claim: ईडी ने किया सनसनीखेज दावा,आप सरकार ने शराब घोटाले का पैसा गोवा चुनाव में लगाया,मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा-सारे केस फर्जी

दिल्ली सरकार में कथित शराब घोटाले को लेकर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सनसनीखेज दावा किया है। गुरुवार को ईडी की ओर से कोर्ट में चार्जशीट पेश की गई, जिसमें दावा किया गया है कि आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार ने आबकारी नीति से अर्जित धन का कुछ हिस्सा गोवा के चुनाव में खर्च किया। वहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ईडी की चार्जशीट को काल्पनिक और फर्जी बताया है।
सीएम केजरीवाल ने कहा है कि ईडी ने इस सरकार के कार्यकाल में करीब 5000 चार्जशीट फाइल की होंगी। उसमें से कितने लोगों को सजा हुई? ईडी के सारे केस फर्जी हैं। ईडी का इस्तेमाल केवल सरकारें गिराने और सरकारें बनाने में होता है। ईडी भ्रष्टाचार खत्म करने के लिए नहीं बल्कि इन लोगों की सरकारों के लिए एमएलए खरीदने और एमएलए तोड़ने के लिए प्रयोग में आती है। बता दें कि बीते साल गोवा में विधानसभा चुनाव हुए थे, जिसमें आम आदमी पार्टी ने महज दो सीटों पर ही जीत दर्ज की थी।
इससे पहले छह जनवरी को शराब घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने दूसरी चार्जशीट दायर की थी। ईडी ने ये चार्जशीट राउज एवेन्यू कोर्ट में दाखिल की थी। दूसरी चार्जशीट में ईडी ने 12 आरोपी बनाए थे। इसमें 12 अभियुक्तों के नाम थे, इनमें 5 गिरफ्तार व्यक्ति (विजय नायर, शरथ रेड्डी, बिनॉय बाबू, अभिषेक बोइनपल्ली, अमित अरोड़ा) और 7 कंपनियां शामिल हैं।

और पढ़े  अंकिता भंडारी - अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने हिरासत में लेकर छोड़ा, पिता बोले- देशभर में होगा आंदोलन
  • Related Posts

    राजपाल यादव ने दो करोड़ चुकाए: सुप्रीम कोर्ट ने चेक बाउंस केस को मध्यस्थता के लिए भेजा, कहा- जा सकते हैं विदेश

    सुप्रीमकोर्ट ने बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव से जुड़े चेक बाउंस के सात मामलों के विवाद को मध्यस्थता के लिए भेज दिया है। अभिनेता ने इन मामलों में अपनी दोषसिद्धि और…

    धर्म बदलने पर नहीं मिलेगा आरक्षण: तमिलनाडु सरकार को SC का झटका, जानिए पूरा मामला?

    सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु सरकार को बड़ा झटका देते हुए मद्रास हाई कोर्ट के उस फैसले को बरकरार रखा है, जिसमें इस्लाम अपनाने वाले व्यक्ति को पुराने सामाजिक पिछड़ेपन के…