UP -: पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के प्लेन को नहीं मिली मुरादाबाद में लैंडिंग की इजाजत..

Spread the love

UP -: पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के प्लेन को नहीं मिली मुरादाबाद में लैंडिंग की इजाजत..

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के लिए गुरुवार को मुरादाबाद में प्लेन लैंड करने की अनुमति नहीं मिली। इससे नाराज समाजवादी पार्टी ने दावा किया है कि भाजपा के अहंकार का जल्द अंत होगा। पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत दिनांक 4 फरवरी 2023 को मा. राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी को मुरादाबाद में एक समारोह में सम्मिलित होना था लेकिन योगी सरकार प्लेन को लैंड होने की अनुमति नहीं दे रही है। यह बेहद निंदनीय कृत्य है।

अखिलेश यादव पूर्व विधायक दीप कुमार से मुलाकात करने जा रहे थे लेकिन प्लेन लैंडिग की अनुमति नहीं मिलने के कारण कार्यक्रम को निरस्त कर दिया गया है। समाजवादी पार्टी ने इस पर ट्वीट करते हुए अपनी प्रतिक्रिया दी है। पार्टी ने ट्वीट में लिखा, ‘पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत दिनांक 4 फरवरी 2023 को राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी को मुरादाबाद में एक समारोह में सम्मिलित होना था लेकिन योगी सरकार प्लेन को लैंड होने की अनुमति नहीं दे रही है। यह बेहद निंदनीय कृत्य है। भाजपा के अहंकार का जल्द होगा अंत!’


Spread the love
और पढ़े  ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाने की याचिका पर इलाहाबाद HC में सुनवाई टली, कोर्ट ने यह दिया हवाला
  • Related Posts

    दर्दनाक हादसा: बस से उतरते ही छात्र को रौंदा, मासूम की मौके पर हुई मौत, कॉलेज में की तोड़फोड़

    Spread the love

    Spread the loveमथुरा के थाना जैत क्षेत्र के गांव राल पर स्कूल बस की चपेट में आने से कक्षा दो के छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे…


    Spread the love

    राममंदिर चढ़ावा चोरी: दान देने के तरीके में बड़ा बदलाव, अब ये काम करने से बच रहे श्रद्धालु

    Spread the love

    Spread the loveराम मंदिर में चढ़ावा चोरी का मामला सामने आने के बाद श्रद्धालुओं की आस्था पर कोई असर नहीं पड़ा है, लेकिन उनके दान देने के तरीके में बड़ा…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *