Shaligram:- जनकपुर से अयोध्या लाई गई देवसिला का अयोध्या में पूजन,श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को सौंपी शिला

Shaligram:- जनकपुर से अयोध्या लाई गई देवसिला का अयोध्या में पूजन,श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को सौंपी शिला

अयोध्या-

नेपाल के जनकपुर से अयोध्या लाई गई देवसिला का पूजन हुआ। नेपाल के पूर्व उप प्रधानमंत्री जानकी मंदिर के महंत ने पूजन किया। वैदिक रीति रिवाज से पूजन के बाद शालिग्राम शिला श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को सौंपी गई। इससे पहले, नेपाल के जनकपुर से चलकर शालिग्राम शिला बुधवार की देर रात रामनगरी पहुंची। भगवान विष्णु का स्वरूप मानी जाने वाली इस शिला का रामनगरी में भव्य अभिनंदन किया गया। <strong>Shaligram:-  जनकपुर से अयोध्या लाई गई देवसिला का अयोध्या में पूजन,श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को सौंपी शिला</strong>हाईवे से जैसे ही देर रात शालिग्राम यात्रा ने प्रवेश किया तो जय श्री राम के नारे गूंजने लगे। लोगों ने पुष्प वर्षा की तो जमकर आतिशबाजी भी हुई। अयोध्या पहुंचने पर शालिग्राम शिला पर श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय, ट्रस्टी डॉक्टर अनिल मिश्र, निवर्तमान महापौर ऋषिकेश उपाध्याय सहित अन्य भाजपा नेताओं ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।<strong>Shaligram:-  जनकपुर से अयोध्या लाई गई देवसिला का अयोध्या में पूजन,श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को सौंपी शिला</strong>
इसके बाद सैकड़ों गाड़ियों के काफिले के साथ शालिग्राम यात्रा रामसेवक पुरम कार्यशाला पहुंची। यहां श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरी और महंत दिनेंद्र दास ने शालिग्राम शिला पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।
भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच क्रेन के माध्यम से शिला को रामसेवक पुरम में गाड़ी से उतार कर रखा गया। वैदिक आचार्यों के निर्देशन में शालिग्राम की आरती भी उतारी गई।
नेपाल की पवित्र काली गंडकी नदी से ये पत्थर निकाले गए हैं। वहां अभिषेक और विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद शिला को 26 जनवरी को अयोध्या के लिए रवाना किया गया था। ये यात्रा बिहार के रास्ते यूपी में कुशीनगर और गोरखपुर होते हुए बुधवार को अयोध्या पहुंची।<strong>Shaligram:-  जनकपुर से अयोध्या लाई गई देवसिला का अयोध्या में पूजन,श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को सौंपी शिला</strong>
नेपाल की शालिग्रामी नदी से निकाले गए दो बड़े पत्थरों को दो ट्रकों पर लादकर भारत लाया गया। शालिग्राम शिला यात्रा की अगुवाई राम जानकी मंदिर नेपाल के महंत राम पतेश्वर दास, नेपाल सरकार के पूर्व गृहमंत्री विमलेंद्र निधि सहित विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय मंत्री राजेंद्र सिंह पंकज व राम मंदिर के ट्रस्टी कामेश्वर चौपाल कर रहे थे। यात्रा के साथ नेपाल से करीब 200 भक्त भी अयोध्या पहुंचे हैं।

और पढ़े  एलपीजी गैस बुकिंग में बदलाव: उपभोक्ता को 1 अक्तूबर तक करना होगा ये काम, घर बैठे आप भी पूरी कर सकते हैं शर्तें
  • Related Posts

    UP में चार कत्ल, आरोपी भी ढेर: बीवी-बेटे और दो पुजारियों की हत्या, घर में कैद कातिल भी एनकाउंटर में मारा गया

    उत्तरप्रदेश के आजमगढ़ जिले में एक शख्स ने अपने घर पर चार लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतकों में उसकी पत्नी, बेटा और दो पुजारी शामिल हैं। घर…

    UP- फर्जी फास्टैग मामले में एसटीएफ का इटौंजा टोल प्लाजा पर छापा, सर्वर-डीवीआर जब्त, 7 महीने पहले खुला खेल

    फर्जी फास्टैग और वाहन नंबर के सहारे टोल चोरी और चालान से बचने के मामले की जांच में एसटीएफ ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई की। एसटीएफ ने लखनऊ-सीतापुर एक्सप्रेसवे के…