औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल नंदी पहुंचे अयोध्या.

औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल नंदी पहुंचे अयोध्या.

अयोध्या-

अयोध्या के गांधी सभागार में आयोजित इन्वेस्टर सम्मिट में भाग लेने औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल नंदी आज अयोध्या पहुंचे।वहीं कार्यक्रम के बाद मंत्री नंद गोपाल नंदी ने केंद्रीय बजट को लेकर प्रतिक्रिया दी.कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का नेतृत्व 2017 से 2022 में उत्तर प्रदेश उत्तम प्रदेश बना और अब सर्वोत्तम प्रदेश बनने की ओर अग्रसर है, आज के इस बजट को लेकर प्रधानमंत्री जी को बधाई देता हूं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण जी को भी बधाई देता हूं, वित्त मंत्री ने बहुत ही अच्छा बजट पेश किया है, सर्व स्पर्शी समावेशी, महिलाओं के लिए परिवार के लिए किसान के लिए बजट अच्छा है, कोई भी छोटी इंडस्ट्री लगा करके कमाई कर सकता है,यह बजट सभी लोगों के लिए समावेशी बजट है,उत्तर प्रदेश उत्तम प्रदेश के बाद अब सर्वोत्तम प्रदेश बनने जा रहा है।तो वहीं मंत्री ने रामचरितमानस विवाद पर को लेकर अखिलेश यादव पर निशाना साधा कि कहा विनाश काले विपरीत बुद्धि, मेरे और अखिलेश यादव के पैदा होने के बहुत पहले से जो चली आ रही है उस पर विवादित बयान देना विनाश काले विपरीत बुद्धि का द्योतक है, 2014 के बाद भारत में एक बदलाव आया है, हिंदुस्तान में रहने वाला हर व्यक्ति हिंदुस्तान की तरक्की देख रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत को विश्व गुरु बनता देख रहा है और उसकी ओर अग्रसर भी है, इनकी जो खोई हुई जमीन है उसे तलाशने के लिए विवादित बयान दिए जा रहे हैं।पता नहीं किस तरह से इनके सलाहकार हैं जो इस तरह की सलाह दे रहे हैं, जो राम का नहीं वो किसी काम का नहीं है।

और पढ़े  UP बोर्ड परीक्षा 2027: 10वीं-12वीं के पंजीकरण की तारीख बदली, गलत जानकारी सुधारने का भी मौका, जानें शेड्यूल
  • Related Posts

    जितेंद्र मिश्रा कौन हैं जिन्हें बनाया गया राम मंदिर ट्रस्ट का सीईओ, ऑपरेशन सिंदूर के दौरान निभाई मुख्य भूमिका

    श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने राम मंदिर के व्यवस्थित और प्रभावी संचालन के लिए पूर्व एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा को मंदिर का पहला मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ)नियुक्त किया है।…

    जन्माष्टमी 2026: नंदभवन में गूंज रहीं बधाइयां, कृष्णमय हुआ नंदगांव

    नंद के आंगन में अभी कान्हा का जन्म नहीं हुआ है, लेकिन नंदगांव में उनकी बधाइयां गूंजने लगी हैं। सावन पूर्णिमा की रात नंदभवन में जैसे ही समाज गायन की…