Glacier Break: मलारी गांव से पहले टूटा ग्लेशियर,बर्फ के बवंडर से मची अफरातफरी।

Glacier Break: मलारी गांव से पहले टूटा ग्लेशियर,बर्फ के बवंडर से मची अफरातफरी।

नीति घाटी के मलारी में हिमखंड टूटने की खबर सामने आई है। अभी तक हिमखंड के टूटने से नुकसान की कोई खबर सामने नहीं आई है। भारत-चीन सीमा पर हिमखंड टूटने की खबर के बाद आपदा प्रबंधन विभाग अलर्ट मोड पर आ गया है।सोमवार को मलारी नाले में ग्लेशियर टूटने से चारों ओर बर्फ का धुआं उठा। देखते- देखते यहां अफरातफरी मच गई है। मलारी गांव से पहले ही यह हिमखंड टूटा है। मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक रोहित थपलियाल ने मौसम के बदले मिजाज के चलते उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़, बागेश्वर में कहीं-कहीं भारी बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई थी। इसे लेकर ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है।
रविवार और सोमवार को बारिश और बर्फबारी के साथ ही कहीं-कहीं ओलावृष्टि की भी संभावना है। सरकार, शासन और आपदा आपदा प्रबंधन को सतर्क रहने की हिदायत दी गई थी

और पढ़े  उत्तराखंड: 20751 परिवारों के राशनकार्डों से हटाए 82137 अपात्रों के नाम, 45448 पात्र लोगों को योजना से जोड़ा
  • Related Posts

    पीएनबी घोटाला: मास्टरमाइंड दीपांशी साथी संग गिरफ्तार, बताया कैसे निकालती थी ग्राहकों के एफडी के जमा रुपये

    पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) की सेक्टर-पाई शाखा में खाताधारकों के खातों से करोड़ों रुपये की हेराफेरी के मामले में सीबीआई ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई की। जांच एजेंसी ने बैंक…

    खटीमा: सीएम धामी ने नगला तराई की रामलीला में की शिरकत, भगवान राम के आदर्शों को अपनाने का किया आह्वान

    मुख्यमंत्री धामी ने सोमवार को नगला तराई में आयोजित रामलीला कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने भगवान राम के जीवन चरित्र और आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करने…