दर्ज हुआ मुकदमा:- देर रात दर्ज हुआ स्वामी प्रसाद मौर्य समेत 10 लोगों के खिलाफ मुकदमा,5 आरोपितों को किया गया गिरफ्तार।

Spread the love

दर्ज हुआ मुकदमा:- देर रात दर्ज हुआ स्वामी प्रसाद मौर्य समेत 10 लोगों के खिलाफ मुकदमा,5 आरोपितों को किया गया गिरफ्तार।

श्रीरामचरित मानस के पन्नों की प्रतियां जलाने के मामले में पीजीआइ पुलिस ने रविवार देर रात स्वामी प्रसाद मौर्य समेत 10 नामजद और कुछ अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने सोमवार सुबह पांच आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य की तलाश जारी।
श्रीरामचरित मानस पर विवादित बयान देने वाले पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के समर्थन में रविवार को अखिल भारतीय ओबीसी महासभा वृंदावन योजना तिराहे पर रविवार सुबह करीब 10 बजे विरोध प्रदर्शन किया था। महासभा के कार्यकर्ता और पदाधिकारियों ने श्रीरामचरित मानस के पन्नों की प्रतियां जलाईं थीं।महासभा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सनातन धर्म संस्कृति और श्रीराम चरित मानस की चौपाई और रचयिता तुलसीदास पर भी सवाल उठाते हुए नारेबाजी की थी। महासभा के पदाधिकारी देवेंद्र यादव ने कहा था कि श्रीरामचरित मानस में कई चौपाइयों में जातियों के विषय में गलत बाते लिखी हैं। संविधान में संशोधन हो सकता है यह हवाला देते हुए प्रदेश सरकार से श्रीरामचरित मानस में लिखित चौपाइयों को हटाने और संशोधित करने का बयान जारी किया था। जल्द संशोधन न होने पर सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करने की बात कही थी।

दोपहर इसका वीडियो इंटरनेट मीडिया पर जारी हो गया था। इसके बाद अखिल भारत महासभा हिंदू महासभा समेत कई अन्य संगठनों ने इसका विरोध किया था। आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग की थी। देर रात ऐशबाग के रहने वाला भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला कार्य समिति के सदस्य सतनाम सिंह उर्फ लवी की तहरीर पर पीजीआइ पुलिस ने स्वामी प्रसाद मौर्य, देवेंद्र सिंह, यशपाल सिंह लोधी, सत्येंद्र कुशवाहा, महेंद्र प्रताप यादव, सुजीत यादव, नरेश सिंह, एसएस यादव, संतोष वर्मा, सलीम और कुछ अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

और पढ़े  हादसा: प्रधानमंत्री आपदा कोष से मृतकों के परिजन को दो लाख और घायलों को 50 हजार मुआवजा, खोज अभियान जारी

सतनाम सिंह का आरोप है कि श्रीरामचरित मानस की प्रतियां जलाकर उक्त आरोपितों ने एक समुदाय की भावना को आहत करने, सांप्रदायिक दंगा फैलाने, विद्वेष फैलाने, हिंसा के लिए लोगों को उकसाने, राज्य की लोक व्यवस्था व कानून व्यवस्था को खराब करने माहौल बिगाड़ने का जानबूझ कर प्रयास किया है। ऐसे लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। एडीसीपी पूर्वी सैयद अली अब्बास ने बताया कि उक्त मामले में आरोपित देवेंद्र सिंह, सलीम समेत पांच को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य की तलाश जारी है। अन्य को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।


Spread the love
  • Related Posts

    नोएडा हिंसा को लेकर CM योगी सख्त,मजदूर-उद्योग विवाद सुलझाने को बनी हाई लेवल कमेट

    Spread the love

    Spread the loveनोएडा में वेतन वृद्धि और न्यूनतम मजदूरी की मांग को लेकर फैक्टरी कर्मियों द्वारा हिंसक प्रदर्शन के बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने तुरंत एक बड़ा कदम उठाते हुए…


    Spread the love

    एक दुल्हन को लेने आ गए दो दूल्हे- बैंक्वेट हॉल के बाहर हो गया माहौल तनावपूर्ण, पुलिस आई तब जाकर हुआ ये फैसला

    Spread the love

    Spread the love   यूपी के अमरोहा शहर में रविवार को एक शादी समारोह उस वक्त चर्चा का विषय बन गया, जब एक ही दुल्हन के लिए दो अलग-अलग बरातें…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *