उत्तराखंड: राज्य में 82 हजार नए मतदाता बढ़े

Spread the love

उत्तराखंड: राज्य में 82 हजार नए मतदाता बढ़े

राज्य में ढाई माह में 82 हजार नए मतदाता बन गए हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से मतदाता सूची के प्रकाशन में यह तथ्य सामने आया। अच्छी खबर यह भी है कि किसी भी पर्वतीय या मैदानी जिले में मतदाताओं की संख्या में गिरावट नहीं आई है।

शुक्रवार को संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रताप शाह ने मतदाता सूची का प्रकाशन करते हुए सभी आंकड़े सामने रखे। उन्होंने बताया कि नवंबर माह में प्रदेश में कुल मतदाताओं की संख्या 80 लाख 85 हजार 488 थी जो कि 27 जनवरी तक बढ़कर 81 लाख 67 हजार 568 पर पहुंच गई है। उन्होंने बताया कि सभी जिलों में सकारात्मक तौर पर मतदाताओं की संख्या में इजाफा हुआ है। इस मौके पर सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तुदास भी मौजूद रहे।

एक माह में सवाल लाख मतदाता जुड़े, 52 हजार नाम हटे
संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रताप शाह ने बताया कि नौ नवंबर से आठ दिसंबर 2022 के बीच चले विशेष अभियान में कुल एक लाख 34 हजार 461 नए मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में शामिल हुए। दूसरी ओर, मृत्यु आदि विभिन्न कारणों से 52 हजार 381 मतदाताओं के नाम सूची से हटाए गए। सबसे ज्यादा 23,128 मतदाता ऊधमसिंह नगर में जुड़े हैं। जबकि अल्मोड़ा में 7671, चमोली में 5373, रुद्रप्रयाग में 4334, टिहरी में 8407, देहरादून में 20219, हरिद्वार में 20127, पौड़ी में 11074, पिथौरागढ़ में 4484, बागेश्वर में 2283, अल्मोड़ा में 3808, चंपावत में 2942, नैनीताल में 15024 नए मतदाता जुड़े हैं। सबसे ज्यादा 12073 नाम देहरादून में हटे हैं।

और पढ़े  गोरापड़ाव- तीनपानी फ्लाईओवर पर मौत का तांडव, स्कॉर्पियो ने 4 को रौंदा, 3 की मौत,1 घायल 

Spread the love
  • Related Posts

    पौड़ी- SIR: पौड़ी की वोटर लिस्ट में सामने आईं बड़ी खामियां, 1.58 लाख मतदाताओं के रिकॉर्ड में मिली गड़बड़ी

    Spread the love

    Spread the loveविशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान पौड़ी जिले की मतदाता सूची में बड़ी विसंगतियां मिली हैं। जिले के 5,54,827 मतदाताओं में से 1,58,733 के रिकॉर्ड में नो मैपिंग…


    Spread the love

    डीडीहाट का हत्याकांड…रात को सड़क किनारे मिला खून से सना ‘भूपेंद्र’, चालक पर हत्या का आरोप, FIR दर्ज

    Spread the love

    Spread the loveडीडीहाट तहसील क्षेत्र में एक युवक का संदिग्ध हालत में शव मिला। पुलिस और फोरेंसिक टीम के मुताबिक, युवक की हत्या की गई है। मृतक की मां की…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *