अंकिता हत्याकांड:- तो क्या अब खुलेगा VIP का राज, 1 फरवरी से शुरू होगा पुलकित का पॉलीग्राफ टेस्ट

अंकिता हत्याकांड:- तो क्या अब खुलेगा VIP का राज, 1 फरवरी से शुरू होगा पुलकित का पॉलीग्राफ टेस्ट

पुलकित के पॉलीग्राफ टेस्ट के लिए केंद्रीय फोरेंसिक प्रयोगशाला (सीएफएसएल) ने समय दे दिया है। पॉलीग्राफ टेस्ट एक फरवरी को शुरू होगा और तीन फरवरी तक तीन चरणों में पूरा किया जाएगा। पहली को पुलकित मुकदमे के विवेचना अधिकारी के साथ सीएफएसएल दिल्ली में उपस्थित होगा।

अंकिता हत्याकांड में वीआईपी के नाम को उजागर करने के लिए पुलिस आरोपियों का पॉलीग्राफ और नार्को टेस्ट कराना चाहती है। इसके लिए 12 दिसंबर को पुलिस ने अदालत में अर्जी लगाई थी। पहले तो दो आरोपियों ने नार्को टेस्ट के लिए सहमति दे दी थी। लेकिन, बाद में उन्होंने अपने वकील की सलाह लेने की बात कही थी। इसके बाद सिर्फ पुलकित आर्य ही अपना नार्को और पॉलीग्राफ टेस्ट कराने को राजी हुआ था। उसने अपनी कुछ शर्तों को भी शामिल किया था।

पुलकित केवल पुलिस के ही सवालों का उत्तर नहीं देना चाहता बल्कि उसने अपने सवालों को भी शामिल करने की शर्त रखी थी। पुलकित की इन्हीं शर्तों को शामिल करते हुए पुलिस ने अपना पक्ष कोर्ट में रखा था। इस पर कोर्ट ने पॉलीग्राफ और नार्को टेस्ट की अनुमति दे दी थी। पुलिस ने दिल्ली सीएफएसएल से दोनों टेस्ट कराने की बात कही थी। इसके लिए एक से तीन फरवरी का समय पुलिस को दिया गया था। एडीजी कानून व्यवस्था वी मुरुगेशन ने बताया कि पुलकित का पहले पॉलीग्राफ टेस्ट कराया जाना है। केंद्रीय फोरेंसिक लैब ने विवेचना अधिकारी को एक फरवरी को पुलकित को लेकर बुलाया है। यह टेस्ट तीन दिनों तक चलेगा। इसके बाद इसकी रिपोर्ट गोपनीय रूप से तैयार कर न्यायालय में प्रस्तुत की जाएगी। पुलकित से जो सवाल पूछे जाने हैं, उनकी लिस्ट विवेचना अधिकारी ने तैयार कर ली हैं। इन्हें टेस्ट के पहले ही विशेषज्ञों को मुहैया करा दिया जाएगा।

और पढ़े  हेमकुंड साहिब: सीजन की तीसरी बर्फबारी, मौसम बदलने से रात में बदली पहाड़ों की तस्वीर, कल बंद होंगे कपाट
  • Related Posts

    उत्तराखंड: 15 आवासीय परियोजनाएं तैयार, अंतिम चरण में पहुंचा काम, 12,856 को मिलेगा अपना घर

    उत्तराखंड में पीएम आवास योजना के तहत 12,856 आवासीय परियोजनाएं तैयार हो गई हैं। इनकी फिनिशिंग व मूलभूत सुविधाओं का काम प्रक्रिया में है। एक से दो माह के भीतर…

    शारदीय नवरात्र: मंदिरों में उमड़ी भीड़, CM धामी ने की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना

    मां दुर्गा के नौ रूपों की विशेष पूजा का उत्सव नवरात्र आज से शुरू गया है। इसको लेकर भक्तों में उत्साह बना हुआ है। नवरात्र के पूरे नौ दिन देवभूमि उत्तराखंड…