हल्द्वानी :- ब्रेकिंग – अब व्यावसायिक वाहनों में डस्टबिन रखना होगा अनिवार्य,नहीं रखने पर होगी कार्रवाई

हल्द्वानी :- ब्रेकिंग – अब व्यावसायिक वाहनों में डस्टबिन रखना होगा अनिवार्य,नहीं रखने पर होगी कार्रवाई

कूड़े के निस्तारण के लिए व्यावसायिक वाहनों में डस्टबिन रखना होगा। संभागीय परिवहन कार्यालय (आरटीओ) ने वाहनों में डस्टबिन रखने को परमिट की शर्त में शामिल कर लिया है। यदि एक महीने बाद परिवहन विभाग की जांच में किसी वाहन में डस्टबिन नहीं मिलेगा तो उसके खिलाफ परमिट का उल्लंघन करने के आरोप में कार्रवाई होगी।

स्वच्छता के लिए हाईकोर्ट ने वाहनों में भी ध्यान देने का आदेश दिया था। इसके बाद प्रदेश परिवहन प्राधिकरण ने ऑल इंडिया परमिट के वाहनों के लिए डस्टबिन अनिवार्य करने का आदेश जारी किया था। प्राधिकरण ने सभी आरटीओ को अपने संभागों में वाहनों में डस्टबिन रखने का आदेश जारी करने के लिए कहा था।

वाहन में लगाए गए डस्टबिन में एकत्र कूड़े को कूड़ाघर में डालना होगा ताकि वाहनों से सड़कों पर फेंके जाने वाले कूड़े पर रोक लग सके। कूड़ाघर में कूड़ा पहुंचने से उचित निस्तारण हो सकेगा। इसलिए आरटीओ हल्द्वानी की ओर से जारी आदेश के मुताबिक अब व्यावसायिक वाहनों में डस्टबिन रखना अनिवार्य कर दिया है। आरटीओ हल्द्वानी के अधीन नैनीताल, चंपावत, उधमसिंह नगर जिलों के एआरटीओ को भी सूचना दे दी है।
सभी मालवाहक और यात्री व्यावसायिक वाहनों में डस्टबिन लगाना होगा। बसों में दो डस्टबिन लगाए जाएंगे जबकि अन्य वाहनों में एक-एक डस्टबिन लगाना होगा। छोटे व्यावसायिक वाहनों टैक्सी, मैजिक, कार सहित अन्य वाहनों में भी डस्टबिन रखा जाएगा। इसे परमिट की शर्त में भी शामिल किया जा चुका है। एक महीने के बाद प्रवर्तन टीम को किसी व्यावसायिक वाहन में डस्टबिन नहीं मिलेगा तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़े  हरिद्वार: 14 वर्षीय किशोरी को बहलाकर ले गया पड़ोसी, किया दुष्कर्म, बच्ची ने मां को बताई आपबीती
  • Related Posts

    उत्तराखंड: 15 आवासीय परियोजनाएं तैयार, अंतिम चरण में पहुंचा काम, 12,856 को मिलेगा अपना घर

    उत्तराखंड में पीएम आवास योजना के तहत 12,856 आवासीय परियोजनाएं तैयार हो गई हैं। इनकी फिनिशिंग व मूलभूत सुविधाओं का काम प्रक्रिया में है। एक से दो माह के भीतर…

    शारदीय नवरात्र: मंदिरों में उमड़ी भीड़, CM धामी ने की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना

    मां दुर्गा के नौ रूपों की विशेष पूजा का उत्सव नवरात्र आज से शुरू गया है। इसको लेकर भक्तों में उत्साह बना हुआ है। नवरात्र के पूरे नौ दिन देवभूमि उत्तराखंड…