मोरबी पुल हादसाः पुलिस ने दाखिल की 1262 पेज की चार्जशीट, ओरेवा ग्रुप के एमडी जयसुख पटेल का नाम भी शामिल

मोरबी पुल हादसाः पुलिस ने दाखिल की 1262 पेज की चार्जशीट, ओरेवा ग्रुप के एमडी जयसुख पटेल का नाम भी शामिल

मोरबी हादसा मामले में पुलिस ने चार्जशीट दाखिल की। 1262 पेज की इस चार्जशीट में पुल का संचालन करने वाली कंपनी ओरेवा ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर जयसुख पटेल को भी आरोपी बनाया गया है। ऐसे में जयसुख पटेल पर भी गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है। ऐसे में जयसुख पटेल ने बीती 20 जनवरी को मोरबी की सेशन कोर्ट में याचिका दायर कर अग्रिम जमानत की मांग की थी लेकिन कोर्ट ने इसे खारिज कर दिया था।

मोरबी पुल हादसे में गुजरात सरकार भी मोरबी न्यायपालिका को भंग कर सकती है। इसके लिए सरकार ने पहले नगरपालिका को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। अगर सरकार नगरपालिका के जवाब से संतुष्ट नहीं हुई तो वह नगरपालिका को भंग भी कर सकती है। वहीं सरकार के कारण बताओ नोटिस का जवाब देने के लिए नगरपालिका ने एसआईटी द्वारा जब्त दस्तावेजों को वापस लौटाने की मांग की है। नगर पालिका का कहना है कि हादसे के बाद से सभी दस्तावेज मामले की जांच कर रही एसआईटी के पास हैं, ऐसे में उसे सरकार के नोटिस का जवाब देने के लिए दस्तावेजों की जरूरत पड़ेगी।

30 अक्टूबर 2022 को मोरबी जिले में मच्छू नदी पर बना सस्पेंशन पुल टूट गया था। जिसके चलते 135 लोगों की मौत हो गई थी। यह पुल ब्रिटिश काल में बना था और नगर पालिका के समझौते के तहत ओरेवा ग्रुप इस पुल का संचालन और रखरखाव कर रहा था। पुलिस ने ओरेवा ग्रुप के 4 कर्मचारियों को इस मामले में पहले ही गिरफ्तार किया है। जिनमें दो मैनेजर और दो टिकट क्लर्क शामिल हैं।

और पढ़े  गुजरात में भीषण सड़क हादसा- तेज रफ्तार ट्रक ने कार में मारी टक्कर, दुर्घटना में 7 लोगों की मौत
  • Related Posts

    गुजरात एटीएस को बड़ी सफलता: जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े एक संदिग्ध आतंकी को दबोचा, राइफल और 20 जिंदा कारतूस बरामद

    गुजरात एटीएस को एक बड़ी सफलता मिली है। शुक्रवार को वडोदरा से जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े एक संदिग्ध आतंकवादी को गिरफ्तार किया है। एटीएस ने आरोपी के पास से एक राइफल और…

    पौड़ी- गुजरात भुज हादसा: कोटद्वार में सातों मृतकों का अंतिम संस्कार, परिजनों को सांत्वना देने पहुंचीं विस अध्यक्ष

    गुजरात के कच्छ में हुए भीषण सड़क हादसे ने कोटद्वार के तीन परिवारों को कभी न भरने वाला जख्म दिया है। सोमवार को सातों मृतकों का अंतिम संस्कार कोटद्वार के…