उत्तराखंड-फर्जी आधार कार्ड बनाने वाले ‘जन सेवा केंद्र’ का हुआ भंडाफोड़, पुलिस ने 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार।

Spread the love

उत्तराखंड-फर्जी आधार कार्ड बनाने वाले ‘जन सेवा केंद्र’ का हुआ भंडाफोड़, पुलिस ने 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार।

देहरादून में सेलाकुई के 1 सीएससी में फर्जी दस्तावेज से आधार कार्ड अपडेट करने के धंधे का एसटीएफ ने भंडाफोड़ किया है। मौके से संचालक समेत 2 आरोपी गिरफ्तार हुए हैं। ये लोग ज्यादातर कम उम्र के मजदूरों के जन्म प्रमाण पत्र बनाकर आधार कार्ड अपडेट करते थे ताकि उनकी उम्र मजदूरी करने लायक दर्शाई जा सके। इनके आका बिहार और झारखंड में बैठे हैं। इनकी गिरफ्तारी के लिए भी एसटीएफ ने प्रयास शुरू कर दिए हैं।

बुधवार को एसटीएफ के एसएसपी आयुष अग्रवाल ने पत्रकार वार्ता में औद्योगिक क्षेत्र सेलाकुई में चल रहे इस धंधे पर हुई कार्रवाई का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि एसटीएफ ने पिछले दिनों ऋषिकेश में भी इसी तरह सीएससी में चल रहे धंधे का भंडाफोड़ किया था। इस मामले की जांच भी एसटीएफ ही कर रही है। इस बीच पता चला कि सेलाकुई में कुछ लोग आधार कार्ड को गलत तरीके से अपडेट कर रहे हैं। इसकी तस्दीक के लिए एक सीएससी पर छापा मारा गया। एसटीएफ की टीम को वहां बहुत से जन्म प्रमाण पत्र और आधार कार्ड मिले। इनके बारे में पूछने पर संचालक वाजिब जवाब नहीं दे पाया।

जरूरी पूछताछ के बाद दो आरोपियों इदरीश खान निवासी छतेनी, अरेली, गिनाही, शाहजहांपुर और रोहिल मलिक निवासी जनमपुर, सेलाकुई को गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों ने पूछताछ में बताया कि सेलाकुई में बड़ी संख्या में बाहर से मजदूर काम करने आते हैं। लेकिन, इनमें से बहुत की उम्र कम रहती है और वे उद्योगों में काम नहीं कर सकते हैं। लिहाजा आधार कार्ड में उनकी उम्र बढ़ा दी जाती है। इसके लिए पहले एक वेबसाइट के माध्यम से उनकी उम्र में बदलाव किया जाता है। इस प्रमाण पत्र से आधार कार्ड में भी उम्र बदल दी जाती है। एसएसपी ने बताया कि दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

और पढ़े  देहरादून: कम नहीं हो रहा तनाव, पांवटा साहिब में रुके निहंग, जिले में हाईअलर्ट, बॉर्डर पर सख्त निगरानी

Spread the love
  • Related Posts

    अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज में रैगिंग…PG छात्र ने MBBS के विद्यार्थियों को किया परेशान, एंटी रैगिंग कमेटी की बैठक आज

    Spread the love

    Spread the loveसोबन सिंह जीना राजकीय आयुर्विज्ञान और शोध संस्थान (अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज) में रैगिंग का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक पीजी छात्र ने एमबीबीएस बैच 2023…


    Spread the love

    उत्तराखंड- मदरसों का अस्तित्व केवल बोर्ड पर निर्भर, ये मान लेना सही नहीं, सरकार के फैसले पर जमीअत का बयान

    Spread the love

    Spread the loveउत्तराखंड मदरसा बोर्ड समाप्त कर अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण के संबंध में बुधवार को जमीअत उलेमा-ए-हिंद ने बयान जारी किया। उन्होंने इस कानून के क्रियान्वयन पर पुनर्विचार करने और…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *