भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी पहुंचे भाजपा पार्टी कार्यालय।

Spread the love

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी पहुंचे भाजपा पार्टी कार्यालय।

अयोध्या –

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी अयोध्या शहर के सहादतगंज स्थित भाजपा पार्टी कार्यालय पर पहुंचे.यहां उन्होंने विधान परिषद चुनाव की तैयारियों को लेकर भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ बैठक ली।और चुनाव में भाजपा प्रत्याशी के विजयी बनाए जाने के लिए रणनीति भी बनाई।वही बैठक के बाद प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि विधान परिषद की पांच सीटों पर चुनाव होना है.इनमें तीन सीटें स्नातक निर्वाचन क्षेत्र और दो सीटें शिक्षक क्षेत्र की है।भाजपा पांचों सीटों पर अपने प्रत्याशी घोषित करके चुनाव लड़ रही है।भाजपा कार्यकर्ता घर-घर मतदाताओं से संपर्क कर पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार करेंगे।और भाजपा से एमएलसी प्रत्याशी देवेंद्र प्रताप सिंह के पक्ष में सभी कार्यकर्ताओं को वोट देने की अपील करेंगे।सभी भाजपा कार्यकर्ता मिलकर भाजपा के पक्ष में मतदान कराएंगे। उन्होंने कहा कि हमारा संघठनात्मक स्ट्रक्चर्ड प्रभावी है।हमने अपने सभी कार्यकर्ताओं को पोलिंग स्टेशनों की जिम्मेदारी दी है।और हम सब मिलकर भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में अपील कर इस प्रकार के अभियान को लेकर जनता के बीच हमारे सभी कार्यकर्ता जाएंगे। तो वही सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य के द्वारा दिए गए रामचरितमानस के विवादित बयान पर प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कड़ी प्रतिक्रिया दी।उन्होंने कहा कि स्वामी प्रसाद मौर्य विक्षिप्त है। विक्षिप्त व्यक्ति ही कर सकता है इस तरह की बात।अखिलेश यादव जवाब दे। यह स्वामी प्रसाद मौर्या का है निजी बयान या पार्टी का बयान है।अगर स्वामी प्रसाद मौर्या का निजी बयान है तो उन पर कार्यवाही होनी चाहिए।और सपा प्रमुख अखिलेश यादव इस पर कार्रवाही करे।

और पढ़े  इन ब्रांडों का आटा भूल से भी न खरीदें, इसमें मिलाया जा रहा पत्थर का चूरा, इन 30 बड़ी मिलों पर छापा

Spread the love
  • Related Posts

    राम मंदिर के सीईओ के लिए इंटरव्यू शुरू, आवेदकों में पूर्व डीएम-एसपी भी, पूछे गए 34 सवाल

    Spread the love

    Spread the loveराममंदिर के सीईओ पद के लिए प्रशासनिक अनुभव के साथ अभ्यर्थियों की भगवान राम के प्रति आस्था भी परखी जा रही है। मंगलवार को शुरू हुए साक्षात्कार के…


    Spread the love

    राममंदिर CEO पद के इंटरव्यू में आवेदकों से पूछे ये सवाल- शराब पीते हैं, मांसाहारी हैं, जनेऊ पहनते हैं?’

    Spread the love

    Spread the loveश्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पहले पूर्णकालिक मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) पद के लिए मंगलवार, 11 अगस्त को इंटरव्यू शुरू हुए। पहले दिन तीन पूर्व भारतीय…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *