Bageshwar धाम:- कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री को मिली क्लीन चिट,नहीं मिले अंधविश्वास फैलाने के प्रमाण

Bageshwar धाम:- कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री को मिली क्लीन चिट,नहीं मिले अंधविश्वास फैलाने के प्रमाण

महाराष्ट्र पुलिस ने नागपुर में हुए बागेश्वर धाम वाले बाबा धीरेंद्र शास्त्री के कार्यक्रम में अंधविश्वास फैलाने के आरोपों से इनकार किया है। नागपुर के पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार ने बुधवार को कहा कि धीरेंद्र शास्त्री के कार्यक्रम के वीडियो की जांच की गई और यह पाया गया कि नागपुर में उनके कार्यक्रम के दौरान कोई अंधविश्वास नहीं फैलाया जा रहा था।

धीरेंद्र शास्त्री ने नागपुर में रामकथा का आयोजन किया था, लेकिन रामकथा दो दिन के लिए घटा दी गई थी। इसके बाद महाराष्ट्र में अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति की ओर से धीरेंद्र शास्त्री को चुनौती दी गई है। धीरेंद्र शास्त्री पर्चे पर लिखकर लोगों की मन की बात बता देने का दावा करते हैं। उन्हें लेकर लोग दो धड़ों में बंट गए हैं। एक धड़ा मानता है कि बाबा के पास चमत्कारी शक्ति है, जबकि दूसरे धड़े का कहना है कि धीरेंद्र शास्त्री अंधविश्वास को फैला रहे हैं। बागेश्वर धाम वाले कथावाचक पंडित धीरेंद्र शास्त्री इन दिनों सुर्खियों में हैं। धीरेंद्र शास्त्री के चमत्कार करने के दावे पर सवाल भी उठे हैं। कुछ लोगों ने उन्हें चुनौती दी है और इसे पाखंड बताया। उन्हें लेकर संत समुदाय भी बंटा नजर आ रहा है। एक तरफ जहां अयोध्या का संत-समाज उनके समर्थन में खड़ा है, वहीं, दूसरी तरफ ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद और वृंदावन के प्रेमानंद महाराज जी जैसे धर्माचार्य उनके दावे पर सवाल खड़े कर रहे हैं।

और पढ़े  ट्रंप के खिलाफ उतरी अमेरिकी मीडिया: प्रमुख टीवी चैनलों ने राष्ट्रपति की कवरेज पर लगाई रोक
  • Related Posts

    मीराबाई चानू ने रचा इतिहास: एशियाड में भारोत्तोलन में भारत को 28 साल बाद दिलाया पदक, 198 kg वजन उठाकर जीता रजत

    भारत की स्टार भारोत्तोलक मीराबाई चानू ने एशियन गेम्स में इतिहास रच दिया है। उन्होंने महिलाओं की 49 किग्रा स्पर्धा में कुल 198 किग्रा वजन उठाकर रजत पदक अपने नाम…

    मेघालय में भाजपा का बड़ा दांव: यूडीपी के 8 विधायक पार्टी में शामिल, विधानसभा में अब कितना ताकतवर हुआ दल?

    मेघालय की राजनीति में बुधवार को बड़ा बदलाव देखने को मिला। यूनाइटेड डेमोक्रेटिक पार्टी यानी यूडीपी के आठ विधायक भाजपा में शामिल हो गए। नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री किरेन…