Delhi भाजपा Road Show: आज भाजपा का दिल्ली में होगा रोड शो,प्रधानमंत्री मोदी भी होंगे शामिल।

Spread the love

Delhi भाजपा Road Show: आज भाजपा का दिल्ली में होगा रोड शो,प्रधानमंत्री मोदी भी होंगे शामिल।

भाजपा आज 3 बजे से संसद मार्ग पर पटेल चौक से जय सिंह रोड जंक्शन तक रोड शो निकालेगी। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे। साथ ही भारी संख्या में लोगों के शामिल होने के संभावना है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों का कहना है कि रोड शो मार्ग के आसपास के क्षेत्रों में सुचारु यातायात प्रबंधन सुनिश्चित करने के लिए विशेष यातायात व्यवस्था की गई है। दिल्ली पुलिस ने लोगों को सलाह दी है कि अगर जरूरी न हो तो नई दिल्ली में आने से बचें और पर्याप्त समय लेकर चलें।

भाजपा के रोड शो के चलते सोमवार को दोपहर 2.30 बजे से लेकर शाम पांच बजे तक अशोक रोड विंडसर प्लेस से जीपीओ (दोनों कैरिज्वे), जयसिंह रोड, संसद मार्ग, जनपथ से संसद मार्ग तक टॉलस्टॉय मार्ग, रेल भवन गोलचक्कर से संसद मार्ग तक रफी मार्ग, जंतर-मंतर रोड, इम्तियाज खान मार्ग और बांग्ला साहिब लेन बंद रहेगी।
इन मार्गों पर यातायात प्रभावित रहने के आसार
रोड शो के चलते बाबा खड़क सिंह रोड, आउटर सर्किल कनॉट प्लेस, पार्क स्ट्रीट/शंकर रोड, मिंटो रोड, मंदिर मार्ग, बाराखंभा रोड, पंचकुईया रोड, रायसीना रोड, टॉलस्टॉय मार्ग, जनपथ, फिरोजशाह रोड, सुनहरी मस्जिद से रेल भवन गोलचक्कर तक रफी मार्ग, रानी झांसी रोड, डीबीजी रोड, चेम्सफोर्ड रोड, भाई वीर सिंह मार्ग, डीडीयू मार्ग, रंजीत सिंह फ्लाईओवर, तालकटोरा रोड और पंडित पंत मार्ग आदि मार्गों पर ट्रैफिक प्रभावित रहेगा।
यहां से ट्रैफिक परिवर्तित किया जाएगा
रोड शो के चलते गोलडाक खाना गोलचक्कर, गुरुद्वारा रकाबगंज, विंडसर प्लेस गोलचक्कर, रेल भवन गोलचक्कर, आउटर सीसी- संसद मार्ग जंक्शन, रायसीना रोड-जंतर-मंतर रोड जंक्शन, जनपथ- टॉलस्टॉय रोड जंक्शन और टॉलस्टॉय रोड-केजी मार्ग से परिवर्तित किया जाएगा।

और पढ़े  प्रधानमंत्री मोदी ने किया नशे के खिलाफ देशव्यापी अभियान का आगाज: बोले- युवा तन-मन से हों स्वस्थ, तभी विकसित होगा भारत

Spread the love
  • Related Posts

    आज दिल्ली समेत देश के 15 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट,पहाड़ों पर रास्ते हुए बंद

    Spread the love

    Spread the loveदिल्ली-एनसीआर समेत देश के कई हिस्सों में लगातार हो रही मानसूनी बारिश और पहाड़ों पर भूस्खलन ने मुसीबत बढ़ा दी है। दिल्ली-एनसीआर में तेज बारिश के बाद सड़कों…


    Spread the love

    दिल्ली-एनसीआर में बारिश से मची आफत, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

    Spread the love

    Spread the loveदिल्ली के कुछ हिस्सों में आज सुबह भारी बारिश हुई। मौसम विभाग ने दिन भर मध्यम से भारी बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने का अनुमान जताया…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *