IND vs SL 3rd ODI मैच:- भारत ने रखा श्रीलंका के सामने 391 रनों का लक्ष्य,श्रीलंका की पारी शुरू

Spread the love

IND vs SL 3rd ODI मैच:- भारत ने रखा श्रीलंका के सामने 391 रनों का लक्ष्य,श्रीलंका की पारी शुरू

भारत ने श्रीलंका के सामने 391 रन का लक्ष्य रखा है। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने शुभमन गिल और विराट कोहली की शतकीय पारियों की बदौलत 50 ओवर में पांच विकेट गंवाकर 390 रन बनाए। यह भारत का वनडे में सातवां सबसे बड़ा टोटल है। शुभमन ने 97 गेंदों में 116 रन की पारी खेली। वहीं, कोहली 110 गेंदों में 166 रन बनाकर नाबाद रहे।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत शानदार रही। कप्तान रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने पहले विकेट के लिए 92 गेंदों में 95 रन जोड़े। रोहित अर्धशतक से चूक गए। वह 49 गेंदों में 42 रन बनाकर आउट हुए। अपनी पारी में कैप्टन ने दो चौके और तीन छक्के लगाए। इसके बाद शुभमन ने कोहली के साथ मिलकर भारत को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 110 गेंदों में 131 रन की साझेदारी निभाई।

श्रीलंका के ओपनर्स अविष्का फर्नांडो और नुवानिडू फर्नांडो क्रीज पर हैं। टीम के सामने विशाल लक्ष्य है। इन दोनों बल्लेबाजों को श्रीलंका को अच्छी शुरुआत देनी होगी।


Spread the love
और पढ़े  सनराइजर्स हैदराबाद Vs दिल्ली कैपिटल्स- अभिषेक शर्मा ने आईपीएल इतिहास का पांचवां सर्वोच्च स्कोर बनाया, टी20 क्रिकेट में बनाया नया कीर्तिमान
  • Related Posts

    सनराइजर्स हैदराबाद Vs दिल्ली कैपिटल्स- अभिषेक शर्मा ने आईपीएल इतिहास का पांचवां सर्वोच्च स्कोर बनाया, टी20 क्रिकेट में बनाया नया कीर्तिमान

    Spread the love

    Spread the loveअभिषेक शर्मा ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ आईपीएल 2026 के मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए नया कीर्तिमान बना लिया है। अभिषेक ने इस मैच में विस्फोटक बल्लेबाजी…


    Spread the love

    आईपीएल- राजस्थान ने आरसीबी को 6 विकेट से हराया, जुरेल और सूर्यवंशी की अर्धशतकीय पारियां

    Spread the love

    Spread the loveराजस्थान ने जीता मुकाबला ध्रुव जुरेल (81*) और वैभव सूर्यवंशी (78) की तूफानी अर्धशतकीय पारियों की मदद से राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) को छह विकेट…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *