Santokh Chowdhary-भारत जोड़ो यात्रा के दौरान सांसद संतोख चौधरी का हार्ट अटैक से निधन

Santokh Chowdhary-भारत जोड़ो यात्रा के दौरान सांसद संतोख चौधरी का हार्ट अटैक से निधन

जालंधर के सांसद संतोख चौधरी का शनिवार को निधन हो गया। वे राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल थे। इसी दौरान फगवाड़ा के नजदीक भाटिया गांव के पास उन्हें हार्ट अटैक आया। चौधरी को अस्पताल ले जाया गया जहां उनका देहांत हो गया। चौधरी के देहांत के बाद भारत जोड़ो यात्रा रोक दी गई। चौधरी 76 साल के थे। संतोख चौधरी दोआबा के बड़े दलित नेता थे। वे दूसरी बार सांसद बने थे। संतोख चौधरी पंजाब में मंत्री रह चुके थे। वे पंजाब के पहले शिक्षामंत्री मास्टर गुरबंता सिंह के बेटे थे। उनके बेटे विक्रमजीत सिंह चौधरी फिल्लौर के विधायक हैं।

और पढ़े  नशे से युवक की मौत: दोस्तों ने खेत में दफनाई लाश, 14 दिन बाद पुलिस ने बरामद किया शव
  • Related Posts

    पंजाबी यूनिवर्सिटी का बड़ा फैसला: फीस बढ़ोतरी पूरी तरह ली वापस, 2026-27 में पुराने शुल्क ही रहेंगे लागू

    पटियाला की पंजाबी यूनिवर्सिटी ने विद्यार्थियों को बड़ी राहत देते हुए सेशन 2026-27 के लिए हाल ही में की गई फीस बढ़ोतरी को पूरी तरह वापस लेने का फैसला किया…

    नशे से युवक की मौत: दोस्तों ने खेत में दफनाई लाश, 14 दिन बाद पुलिस ने बरामद किया शव

    कपूरथला के एक गांव में नशे के दौरान तबीयत बिगड़ने से एक युवक की मौत हो गई। आरोप है कि उसके साथ मौजूद दोस्त उसे खेतों में छोड़कर चले गए।…