रेल प्रबंधक द्वारा माघ मेले के अंतर्गत प्रयागराज संगम एवं फाफामऊ स्टेशनो का किया निरीक्षण

Spread the love

रेल प्रबंधक द्वारा माघ मेले के अंतर्गत प्रयागराज संगम एवं फाफामऊ स्टेशनो का किया निरीक्षण

लखनऊ मंडल

माघ मेला एवं आगामी कुम्भ मेले को दृष्टिगत रखते हुए आज दिनांक 12.01.23 को उत्तर रेलवे ,लखनऊ मंडल के मंडल रेल प्रबंधक, श्री सुरेश कुमार सपरा ने मंडल के अन्य अधिकारियों के साथ प्रयाग,प्रयागराज संगम एवं फाफामऊ स्टेशनों का गहनतापूर्वक निरीक्षण किया एवं इन स्टेशनो पर गतिशील विकास कार्यों का जायजा लिया |
अपने आज के इस निरीक्षण कार्यक्रम के दौरान मंडल रेल प्रबंधक ने प्रयाग,प्रयागराज संगम, एवं फाफामऊ स्टेशनों पर पहुंचकर स्टेशनों की अवसंरचनात्मक स्थिति से अवगत होते हुए प्लेटफार्मों और परिसर का विधिवत अवलोकन किया तथा सम्पूर्ण स्थिति से अवगत हुए I उन्होंने स्टेशनों पर स्थित कार्यालयों तथा यात्री सुविधा से सम्बंधित स्थानों एवं स्थलों का भी अवलोकन किया एवं इन सबकी वस्तुस्थिति से अवगत होते हुए इस सम्बन्ध में अपने आवश्यक सुझाव एवं निर्देश जारी किये I आध्यात्मिक एवं पौराणिक दृष्टिकोण से इन स्टेशनों की महत्ता का उल्लेख करते हुए उन्होंने इन स्टेशनो की संरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं को संरक्षा के विषय में निर्धारित समस्त मानकों के साथ संपन्न किये जाने की अनिवार्यता पर विशेष बल देते हुए समस्त नवीन यात्री सुख- सुविधाओं से सुसज्जित करने के कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर संपन्न करने के निर्देश पारित किये I उन्होंने स्टेशनों पर स्वच्छता , सौन्दर्यीकरण तथा हरित पर्यावरण का निर्माण करते हुए यात्रियों हेतु आदर्श वातावरण बनाने की बात कही तथा कर्मचारियों को अपनी कार्यप्रणाली में सुगमता लाते हुए पूर्ण निष्ठा एवं अनुशासन के साथ कार्य करने पर बल दिया तथा इस अवसर पर आये हुए मीडिया कर्मियों से प्रेसवार्ता की तथा प्रयाग स्टेशन पर स्थानीय प्रतिनिधि मंडल के सदस्यों से उनकी समस्याओ के सम्बन्ध में ज्ञापन प्राप्त कर नियमानुसार कार्यवाही का आश्वाशन दिया | मंडल रेल प्रबंधक ने प्रयागराज संगम स्टेशन पर यात्री सुविधाओ को बढ़ाने तथा प्रयाग एवं फाफामऊ स्टेशनो का विकास अमृत भारत विकास योजना के तहत करने, प्रयाग स्टेशन के द्वितीय प्रवेश द्वार के निर्माण के साथ ही प्रयाग स्टेशन पर दो यात्री शेड एवं फाफामऊ स्टेशन पर एक यात्री शेड आगामी कुम्भ मेले को ध्यान में रखते हुए बनाने की बात कही | इस निरीक्षण कार्यक्रम में मंडल के अपर मंडल रेल प्रबंधकों सहित समस्त विभागों के विभागाध्यक्ष ,पर्यवेक्षक,निरीक्षण एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे I

और पढ़े  लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर टैंकर से टकराने के बाद पलट गई स्लीपर बस, 20 यात्री घायल

Spread the love
  • Related Posts

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू- राष्ट्रपति ने किए गिरिराज जी के दर्शन, शुरू की सप्तकोसी परिक्रमा

    Spread the love

    Spread the loveराष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज धार्मिक स्थल गिरिराज गोवर्धन पहुंचीं और वहां के प्रसिद्ध गिरिराज जी के दर्शन किए। राष्ट्रपति ने श्रद्धालुओं के बीच आकर मंदिर परिसर का निरीक्षण…


    Spread the love

    UP- हाईकोर्ट- पांच माह से अधिक के गर्भस्थ शिशु को व्यक्ति माना जाएगा, मौत पर अलग मुआवजा देने का आदेश

    Spread the love

    Spread the loveहाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने एक अहम फैसले में कहा है कि पांच माह से अधिक उम्र के गर्भस्थ शिशु को भी कानून की नजर में एक व्यक्ति…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *