पौड़ी-मंडुवे का न्यूनतम समर्थन मूल्य तय

Spread the love

पौड़ी-मंडुवे का न्यूनतम समर्थन मूल्य तय

मुख्य विकास अधिकारी गढ़वाल अपूर्वा पाण्डे ने बताया कि केन्द्र सरकार द्वारा न्यूनतम समर्थन मूल्य पर 9600 मीट्रिक टन मंडुवा क्रय करने हेतु राज्य सरकार को अनुमति प्रदान की गई है। उन्होंने कहा कि क्रय किये गये मंडुवा को पी०डी०एस०. आंगनवाडी एवं विद्यालयों में मिड डे मील के माध्यम से वितरित किया जायेगा।
मुख्य विकास अधिकारी कहा कि जनपद क्षेत्रातंर्गत कृषकों से न्यूनतम समर्थन मूल्य तीन हजार पाँच सौ अठ्ठत्तर रुपये प्रति कुन्तल के आधार पर मंडुवा क्रय किया जायेगा। मंडुवा क्रय किये जाने हेतु सहकारिता विभाग को जनपद अन्तर्गत नोडल नामित किया गया है, जिसके अन्तर्गत सहकारिता विभाग द्वारा संचालित जनपद की समस्त प्राथमिक साख सहकारी समितियों द्वारा किसानों से मंडुवा क्रय करते हुए क्रय धनराशि का भुगतान किया जायेगा। कहा कि इस कार्य में कृषि, उद्यान व ग्राम्य विकास के क्षेत्रीय कर्मचारियों द्वारा सम्बन्धित क्षेत्र के किसानों को विक्री मूल्य एवं क्रय केन्द्र की जानकारी प्रदान की जायेगी एवं किसानों से क्रय किये जाने वाले मंडुवे को सम्बन्धित क्षेत्र में स्थित सहकारी समितियों तक पहुँचानें में सहायता प्रदान की जाए। इसके साथ-साथ सहकारिता विभाग के समस्त समितियों द्वारा मंडुवें को क्रय किये जाने से पूर्व गुणवत्ता की जाँच एवं अवशिष्ट पदार्थों की जाँचोपरान्त क्रय किया जायेगा। उन्होंने बताया कि जनपद अन्तर्गत मंडुवे की खरीद की समय सीमा 31 जनवरी 2023 तक निर्धारित की गई है। कहा कि सहकारिता विभाग द्वारा जिन किसानों से पूर्व में 2700 रुपये प्रति कु0 की दर से मंडुवा क्रय किया गया है, उन्हें भी न्यूनतम समर्थन मूल्य एवं क्रय मूल्य का अन्तर 878 रुपये प्रति कुन्तल का अतिरिक्त भुगतान किया जायेगा।

और पढ़े  देहरादून- सप्ताह में एक दिन होगा नो व्हीकल डे; CM और मंत्रियों की फ्लीट में आधी की जाएगी वाहनों की संख्या

Spread the love
  • Related Posts

    देहरादून: CM धामी ने नवनियुक्त कार्मिकों को पत्र लिखकर दी शुभकामनाएं, जनसेवा में योगदान देने की भी अपील

    Spread the love

    Spread the loveमुख्यमंत्री  धामी ने बीते चार साल में सरकारी सेवा में चयनित हुए कार्मिकों को डिजिटल माध्यम से पत्र लिखकर उन्हें शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री धामी ने पत्र में कहा…


    Spread the love

    उत्तरकाशी: पीरुल प्लांट में लगी आग, दमकल के 2 वाहन मौके पर पहुंचे, कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू

    Spread the love

    Spread the loveउत्तरकाशी डुंडा विकासखंड के ग्राम चकोन में महावीर गंगाडी के पीरुल प्लांट में आग लग गई। फायर सर्विस की दो गाड़ी सहित टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *