काशीपुर-लिव इन में रह रहा पार्टनर बना हैवान,2 बच्चों को बंधक बनाकर काट दीं अंगुलियां,पॉक्सो सहित कई धाराओं में दर्ज हुआ मुकदमा।।

Spread the love

काशीपुर-लिव इन में रह रहा पार्टनर बना हैवान,2 बच्चों को बंधक बनाकर काट दीं अंगुलियां,पॉक्सो सहित कई धाराओं में दर्ज हुआ मुकदमा।।

महिला के घर लिव इन में रह रहे युवक ने महिला की बेटी और बेटे को बंधक बनाकर उनकी अंगुलियां काट दीं। लहूलुहान हालत में बच्चों को अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी काशीपुर अभय सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पॉक्सो सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट लिखी गई है। बताया जा रहा है कि बच्चों से अनबन रहने के कारण वह उनसे नाराज रहता था।

आईटीआई थाना पुलिस ने बताया कि इलाके की एक महिला के पति की दो साल पहले मौत हो चुकी है। मूलरूप से ठाकुरद्वारा निवासी एक युवक उसके घर में किराये पर रहता था। दो साल से दोनों लिव इन में रह रहे थे। महिला के तीन बच्चे हैं।

वे युवक के घर में रहने का विरोध करते थे। सोमवार दोपहर युवक ने दो बच्चों के हाथ बांध दिए और पीटने के बाद अंगुलियों को चाकू से लहूलुहान कर दिया। पुलिस ने दोनों मासूमों को अस्पताल पहुंचाया और इलाज के बाद घर पर छोड़ दिया गया है।
मां घर पर नहीं थी तो बना हैवान
घटना के समय बच्चों की मां काशीपुर में काम करने गई हुई थी। यही वजह रही कि उसने दोनों बच्चों को घर में अकेला पाकर युवक ने हैवानियत दिखाई। लोगों का कहना है कि दोनों बच्चों की अंगुली काटते समय उसका दिल भी नहीं पसीजा। देर रात युवक के खिलाफ पॉक्सो, जेजे एक्ट और मारपीट की धाराओं में केस दर्ज किया गया।

और पढ़े  यमुनोत्री मार्ग पर मलबा आने से सड़क बंद, फंसे सौ श्रद्धालुओं को एसडीआरएफ ने सुरक्षित निकाला

कोतवाली पुलिस के अनुसार पति की मौत के बाद महिला ने राजीव को लिव इन में अपने साथ रख तो लिया, लेकिन दोनों के रिश्ते अच्छे नहीं रहे। दो साल में कई बार युवक और महिला का झगड़ा हो चुका है।

बताया जा रहा है कि झगड़े में बच्चे मां का पक्ष लेते थे, युवक इसी बात को लेकर बच्चों से रंजिश रखता था। कई बार युवक और महिला अलग-अलग रहने लगे थे लेकिन बाद में फिर साथ आ गए। युवक महिला के घर में दो साल तक किराये पर रहा। उसकी शादी नहीं हुई है।


Spread the love
  • Related Posts

    आना मना है: दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर नहीं होगी कांवड़ यात्रा, जरूरी इंतजाम करने के लिए राज्यों में सहमति

    Spread the love

    Spread the loveकुछ ही दिनों में शुरू होने वाली कांवड़ यात्रा को देखते हुए उत्तराखंड के मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने शुक्रवार को घोषणा की कि कांवड़ यात्रियों के लिए…


    Spread the love

    देहरादून- अच्छी खबर: सप्ताह में दो दिन चलेगी रामनगर–देहरादून एक्सप्रेस, जानें पूरा शेड्यूल

    Spread the love

    Spread the loveरामनगर से देहरादून के बीच नई रेल सेवा का संचालन किया जा रहा है। यह ट्रेन हर बुधवार व शुक्रवार को चलेगी। इसके संचालन से नैनीताल, ऊधमसिंह नगर,…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *