उत्तराखंड-देहरादून: मुख्यमंत्री धामी से मिले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री महेंद्र भट्ट,इस समस्या को लेकर हुई मुलाकात

Spread the love

उत्तराखंड-देहरादून: मुख्यमंत्री धामी से मिले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री महेंद्र भट्ट,इस समस्या को लेकर हुई मुलाकात

देहरादून 1 जनवरी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री महेंद्र भट्ट ने जोशीमठ में भूधसांव को लेकर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर धामी से मुलाकात की है । समस्या पर चर्चा के बाद सीएम ने चमोली के जिलाधिकारी को शीघ्र ही विस्तृत रिपोर्ट तैयार करने एवं प्रभावित लोगों को यथा संभव मदद करने के निर्देश दिए है ।

श्री महेंद्र भट्ट ने प्रदेश ने बताया कि जोशीमठ में भूधसांव की घटना को लेकर वह बेहद चिंतित हैं जिसके चलते आज उनके द्वारा मुख्यमंत्री धामी से इस समस्या को लेकर मुलाकात की गई । उन्होंने बताया कि उनके द्वारा जोशीमठ शहर में भूस्खलन एवं भवनों में दरार आने की वर्तमान एवं पूर्ववृति घटनाओं की जानकारी दी गयी । उन्होंने सीएम से प्रभावित लोगों एवं कारोबारियों को इस घटना से हो रहे नुकसान की जानकारी साझा करते हुए, उन्हें अधिक से अधिक राहत व मदद पहुंचाने का अनुरोध किया । उन्होंने स्थानीय लोगों की व्यवहारिक दिक्कतों के मद्देनजरइस भूगर्भीय समस्या का पूर्णतया समाधान करने के लिए विस्तृत नीति बनाने पर जोर दिया ।
श्री भट्ट ने कहा कि चर्चा के उपरांत मुख्यमंत्री धामी ने जिलाधिकारी से तत्काल वार्ता कर शीघ्र विशेषज्ञ कमेटी की विस्तृत रिपोर्ट भेजने और प्रभावितों को सभी संभव राहत पहुंचाने के निर्देश दिए है । उन्होंने विश्वास दिलाया कि विशेषज्ञ कमेटी की रिपोर्ट पर बिना देर किए उचित कार्यवाही की जाएगी । उसके तहत प्रभावितों का जोशीमठ में ही स्थान्तरित करना हो या अन्य जगह पलायन कराना या कोई अन्य उपाय, जो भी बेहतर होगा उसपर तुरुन्त अमल किया जाएगा ।

और पढ़े  देहरादून: लाइटेनियम टेक्नोलॉजीज में हिंसक प्रदर्शन और पथराव करने वाले 10 गिरफ्तार, 400 अज्ञात पर केस

Spread the love

Related Posts

देहरादून: CM धामी ने नवनियुक्त कार्मिकों को पत्र लिखकर दी शुभकामनाएं, जनसेवा में योगदान देने की भी अपील

Spread the love

Spread the loveमुख्यमंत्री  धामी ने बीते चार साल में सरकारी सेवा में चयनित हुए कार्मिकों को डिजिटल माध्यम से पत्र लिखकर उन्हें शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री धामी ने पत्र में कहा…


Spread the love

उत्तरकाशी: पीरुल प्लांट में लगी आग, दमकल के 2 वाहन मौके पर पहुंचे, कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू

Spread the love

Spread the loveउत्तरकाशी डुंडा विकासखंड के ग्राम चकोन में महावीर गंगाडी के पीरुल प्लांट में आग लग गई। फायर सर्विस की दो गाड़ी सहित टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *