ऋषभ पंत:-मैक्स हॉस्पिटल में भर्ती ऋषभ का हाल जानने पहुंचे मुख्यमंत्री धामी,26 जनवरी को मददगारो को किया जायेगा सम्मानित

ऋषभ पंत:-मैक्स हॉस्पिटल में भर्ती ऋषभ का हाल जानने पहुंचे मुख्यमंत्री धामी,26 जनवरी को मददगारो को किया जायेगा सम्मानित

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार को मैक्स हॉस्पिटल पहुंचे। यहां उन्होंने अस्पताल में करीब एक घंटा क्रिकेटर ऋषभ पंत की माता सरोज पंत और बहन साक्षी पंत से मुलाकात की। उन्होंने परिवार से पंत के स्वास्थ्य लाभ की जानकारी ली और डॅाक्टरों से भी उनकी हेल्थ का अपडेट लिया। उन्होंने कहा कि परिजनों व चिकित्सकों के अनुसार ऋषभ पंत के स्वास्थ्य में काफी सुधार भी हो रहा है। चोटों के कारण ऋषभ के शरीर में अभी काफी दर्द है। उनका इलाज मैक्स अस्पताल में जारी रहेगा। सीएम ने कहा कि पंत के इलाज में सरकार की ओर से जिस भी तरह की मदद की जरूरत होगी वो तत्काल की जाएगी।

सीएम धामी ने कहा कि हादसे के बाद कई लोगों ने ऋषभ की मदद की थी। हरियाणा रोडवेज के ड्राइवर और कंडक्टर ने ऋषभ की जान बचाई। सरकार ने 26 जनवरी को उन्हें सम्मानित करने का फैसला किया है।

डीजीपी अशोक कुमार ने बताया कि पंत के घायल होने के बाद रोडवेज चालक व परिचालक के साथ-साथ स्थानीय लोगों ने भी मदद की थी। उन्हें परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की गुड सेमेरिटन स्कीम के तहत सम्मानित किया जाएगा। डीजीपी ने बताया कि किसी भी सड़क दुर्घटना के पीड़ित के लिए पहला एक घंटा यानी गोल्डन ऑवर बहुत महत्वपूर्ण होता है। उस एक घंटे में पीड़ित को आवश्यक उपचार मिलना बहुत महत्वपूर्ण है। आमजन में इस व्यवहार को प्रोत्साहित करने के लिए गुड सेमेरिटन स्कीम को लागू किया गया है। डीजीपी ने घायलों की मदद करने के लिए लोगों से अपील की है। आश्वस्त किया है कि लोगों की पुलिस पूरी तरह से मदद करेगी।

और पढ़े  देहरादून: किशाऊ बांध परियोजना से पुश्तैनी जमीन पर संकट, महासू देवता की शरण में पहुंचीं महिलाएं, जानें...
  • Related Posts

    सुरेंद्र कोली की मौत के 4 दिन बाद भी पुलिस को पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार, परिजनों के सारे सवाल बरकरार

    निठारी हत्याकांड के मुख्य आरोपी रहे और पिछले साल सभी 13 मामलों में बरी हुए सुरेंद्र कोली की मौत के चार दिन बाद भी हालात साफ नहीं हैं। उनके परिवार…

    हरिद्वार: अवैध संबंध रखने का दबाव बना रहा था गोपाल, पत्नी-बच्चों को छोड़ने से इनकार पर दी धमकी, फिर हत्या

    हरिद्वार नगर कोतवाली क्षेत्र में सर्वानंद घाट और दूधियाबंद बस्ती के पास हुई बिजनौर के गोपाल कुमार की हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस और सीआईयू की टीम ने पति-पत्नी को…