PM MODI- मां हीराबेन के निधन के बाद प्रधानमंत्री का भावुक ट्वीट- बोले- ईश्वर के चरणों में शानदार शताब्दी का विराम

PM MODI- मां हीराबेन के निधन के बाद प्रधानमंत्री का भावुक ट्वीट- बोले- ईश्वर के चरणों में शानदार शताब्दी का
विराम

पीएम नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन मोदी का शुक्रवार तड़के निधन हो गया। वह 100 वर्ष की थीं। मां के निधन पर पीएम ने भावुक ट्वीट किया। उन्होंने मां के निधन को शानदार शताब्दी का ईश्वर चरणों में विराम बताया।

पीएम ने ट्वीट में लिखा कि शानदार शताब्दी का ईश्वर चरणों में विराम… मां में मैंने हमेशा उस त्रिमूर्ति की अनुभूति की है, जिसमें एक तपस्वी की यात्रा, निष्काम कर्मयोगी का प्रतीक और मूल्यों के प्रति प्रतिबद्ध जीवन समाहित रहा है। उन्होंने आगे लिखा कि मैं जब उनसे 100वें जन्मदिन पर मिला तो उन्होंने एक बात कही थी, जो हमेशा याद रहती है कि काम करो बुद्धि से और जीवन जियो शुद्धि से।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन के निधन के बाद पूरे देश में शोक की लहर है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा, बसपा सुप्रीमो मायावती समेत कई लोगों ने हीराबा को श्रद्धांजलि अर्पित की।

  • Related Posts

    गुजरात: मर्डर केस में पत्नी को फंसाने की कोशिश, पति से पूछताछ में खुला चार साल पुराने शव और तीन हत्याओं का राज

    गुजरात के सूरत में चार साल पहले हत्या के बाद सीमेंट से भरे ड्रम में बंद कर जमीन में दबाया गया महिला का शव अब मिला है। पत्नी से विवाद…

    गुजरात: सूरत में भारतमाला एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, डंपर से टकराई कार, मुंबई के 4 लोगों की मौत

    गुजरात के सूरत जिले में भारतमाला एक्सप्रेसवे के किनारे खड़े एक डंपर से कार के टकराने के बाद मुंबई के चार लोगों की मौत हो गई। यह जानकारी पुलिस ने…