ब्रेकिंग खबर- PM Modi: नहीं रही प्रधानमंत्री मोदी की मां हीराबेन,पीएम मोदी अहमदाबाद के लिए हुए रवाना।

ब्रेकिंग खबर- PM Modi: नहीं रही प्रधानमंत्री मोदी की मां हीराबेन,पीएम मोदी अहमदाबाद के लिए हुए रवाना।

पीएम मोदी की मां हीराबेन का निधन शुक्रवार तड़के अहमदाबाद के अस्पताल में हो गया। हीराबेन की उम्र 100 साल से अधिक थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन की बुधवार को तबीयत बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें अहमदाबाद के यूएन मेहता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जिसके बाद प्रधानमंत्री मोदी अपनी मां से मिलने अस्पताल पहुंचे थे। वहीं पीएम मोदी ने ट्वीट कर अपनी मां को श्रद्धाजलि दी हैप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कहा कि शानदार शताब्दी का ईश्वर चरणों में विराम… मां में मैंने हमेशा उस त्रिमूर्ति की अनुभूति की है, जिसमें एक तपस्वी की यात्रा, निष्काम कर्मयोगी का प्रतीक और मूल्यों के प्रति प्रतिबद्ध जीवन समाहित रहा है।

और पढ़े  गुजरात एटीएस को बड़ी सफलता: जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े एक संदिग्ध आतंकी को दबोचा, राइफल और 20 जिंदा कारतूस बरामद
  • Related Posts

    गुजरात एटीएस को बड़ी सफलता: जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े एक संदिग्ध आतंकी को दबोचा, राइफल और 20 जिंदा कारतूस बरामद

    गुजरात एटीएस को एक बड़ी सफलता मिली है। शुक्रवार को वडोदरा से जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े एक संदिग्ध आतंकवादी को गिरफ्तार किया है। एटीएस ने आरोपी के पास से एक राइफल और…

    पौड़ी- गुजरात भुज हादसा: कोटद्वार में सातों मृतकों का अंतिम संस्कार, परिजनों को सांत्वना देने पहुंचीं विस अध्यक्ष

    गुजरात के कच्छ में हुए भीषण सड़क हादसे ने कोटद्वार के तीन परिवारों को कभी न भरने वाला जख्म दिया है। सोमवार को सातों मृतकों का अंतिम संस्कार कोटद्वार के…