मुख्य रेल संरक्षा आयुक्त द्वारा अयोध्या-लखनऊ रेलपथ का लिया जायजा

Spread the love

लखनऊ मंडल –

सुगम,समयबद्ध तथा संरक्षित रेल परिचालन एवं रेलवे के आधुनिकीकरण की दिशा में पूर्ण समर्पण के साथ अपनी भूमिका का निर्वहन करते हुए उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल निरंतर इस क्षेत्र में नवीन उपलब्धियों हेतु अग्रसर है | मंडल द्वारा रेल यात्रियों को निर्धारित समय पर उनके गंतव्य तक पहुंचाने ,मालगाड़ियों के निर्बाध एवं समयबद्ध संचालन जैसे अनेक महत्वपूर्ण बिंदुओं को सर्वोच्च प्राथमिकता प्रदान करते हुए ,मंडल पर प्रत्येक दिवस पर आवागमन करने वाली समस्त ट्रेनों को निर्बाध गति से संचालित करने हेतु सम्पूर्ण मंडल की परिधि में आने वाले रेल पथों पर विभिन्न प्रकार के विकास कार्य प्रगति पर हैं । इन्हीं समस्त कार्यों का जायजा लेने के लिया आज दिनांक 29.12.22 को मुख्य रेल संरक्षा आयुक्त,श्री शैलेश कुमार पाठक का लखनऊ आगमन हुआ Iअपने आज के इस आगमन के दौरान मुख्य रेल संरक्षा आयुक्त ने मंडल रेल प्रबंधक,श्री सुरेश कुमार सपरा एवं मंडल के अन्य अधिकारियों के साथ विंडो ट्रेलिंग करते हुए अयोध्या-लखनऊ रेलखंड का बारीकी से निरीक्षण किया एवं इस रेलखंड पर चल रहे विकास कार्यों को गहनता से परखा Iउन्होंने मुख्यतः संरक्षित रेल संचालन ,सिग्नलिंग प्रणाली,रेलवे ट्रैक के उचित रख रखाव ,समपार फाटकों की व्यवस्था एवं संचालन, रेलपथ पर अवैध रूप से आवागमन करने वाले अराजक तत्वों तथा जानवरों से पटरियों की सुरक्षा ,सर्दियों के मौसम में कोहरे के कारण कम दृश्यता होने पर गाड़ियों का संरक्षित संचालन जैसे अनेक बिन्दुओं को ध्यान में रखते हुए अपना आज का निरीक्षण किया एवं इन समस्त कार्यों का अवलोकन करते हुए इस सम्बन्ध में अपने सुझाव एवं निर्देश पारित किये Iअयोध्या जं. स्टेशन पर मुख्य रेल संरक्षा आयुक्त ने स्टेशन के नवनिर्मित भवन की दिशा में चल रहे कार्यों ,स्टेशन की आधारभूत संरचनात्मक परिवर्तन के मॉडल का विधिवत अवलोकन किया एवं स्टेशन पर यात्री सुविधाओं के उन्नयन,हेतु किये जाने वाले कार्यों इत्यादि का विधिवत जायजा लेते हुए समस्त कार्यो को निर्धारित समय सीमा में उच्च मानकों के आधार पर संपन्न करने की बात कही |

और पढ़े  Fire: क्रॉसिंग रिपब्लिक में आग का तांडव, पांच दुकानें जलकर खाक, सिलिंडर फटने से मचा हड़कंप

Spread the love
  • Related Posts

    पंचायतों का कार्यकाल बढ़ाने पर मंत्री राजभर ने दिया बड़ा बयान..

    Spread the love

    Spread the loveयूपी के पंचायती राज मंत्री और सुल्तानपुर जिले के प्रभारी ओम प्रकाश राजभर ने पंचायत चुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया है। जिले में मीडिया से बात करते…


    Spread the love

    फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, दलालों के सिंडिकेट ने सिस्टम में लगाई सेंध

    Spread the love

    Spread the loveयूपी के बस्ती जिले में दलालों के सिंडिकेट ने 4500 से अधिक फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस बनवा दिए। इनसे करीब 4.75 करोड़ रुपये की वसूली की गई है। दलालों…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *