राम नगरी में बिखरी प्रकाशोत्सव की छटा

Spread the love

अयोध्या-

राम नगरी में सिखों के दसवें गुरु श्री गुरु गोविंद सिंह जी के प्रकाशोत्सव की छटा बिखरी खिड़की अली बेग स्थित गुरुद्वारा दुखनिवारण में भजन-कीर्तन के साथ प्रकाश उत्सव मनाया गया जम्मू काशमीर व हिमाचल प्रदेश के रागी जत्थे ने शबद कीर्तन और भजन प्रस्तुत कर भक्ति भाव का संचार किया गुरुबानी सुनाकर माहौल भक्तिमय कर दिया। आखिर में गुरुद्वारा दुखनिवारण से गुरुवार को श्री गुरु गोविंद सिंह जी महाराज के जन्मोत्सव पर गुरुद्वारा दुख निवारण में मुख्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया इसके बाद गुरु ग्रंथ साहिब की छत्रछाया व पंच प्यारे की अगुवाई में कीर्तन दरबार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन राजेंद्र सिंह छाबड़ा ने किया। लोगों ने मत्था टेक कर प्रसाद ग्रहण किया गया इस दौरान लंगर का आयोजन किया इस दौरान कार्यक्रम में जसवीर सिंह सेठी, प्रतिपाल सिंह गांधी,नवनीत सिंह निशू बाबा, गुरु चरन सिंह, सुरजीत सिंह छाबड़ा, सतनाम सिंह जबल परमजीत सिंह पम्मा अमनदीप सिंह विशी, रजनीश शर्मा, अवनीत गांधी, मिंटू सिंह, विशाल आदि उपस्थित रहे गुरुद्वारा दुख निवारण के प्रति पाल सिंह पाली ने श्री गुरु गोविंद सिंह जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका जीवन मानवता के लिए प्रेरक रहा है, समानता और समावेशिता का प्रचार उनके द्वारा किया गया। वह सिर्फ एक आध्यात्मिक आदर्श नहीं थे बल्कि एक योद्धा थे जो सर्वोच्च बलिदान के सामने भी सिद्धांतों से खड़े थे।’ प्रतिपाल सिंह पाली में सभी आए हुए अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया
इनसेट
इनका हुआ सम्मान
गुरुद्वारा दुख निवारण में विभिन्न क्षेत्र से जुड़े लोगों का सम्मान भी किया। जिसमे रोमाना सिद्दीकी सदस्य अल्प संख्यक आयोग उत्तर प्रदेश,पूर्व सांसद निर्मल खत्री, बीकापुर विधायक डॉ अमित सिंह चौहान, जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह,जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि आलोक सिंह, नगर पालिका पूर्व चेयरमैन विजय गुप्ता, अवध विश्वविद्यालय के मुख्यनियंता प्रो अजय प्रताप सिंह, सीओ यातायात प्रमोद यादव ,एल आई यू सीओ दिनेश पाठक साकेत महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर अभय सिंह, प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष संजय सिंह,समाजसेवी आलोक सिंह, राजेंद्र सिंह,फिरोज खां गब्बर, एजाज अहमद, नवीन पांडे, आदि का सम्मान किया गया.

और पढ़े  प्रतापगढ़ में बारिश के दौरान ढहा 100 साल पुराना घर, एक ही परिवार के 6 सदस्यों की मौत, एक घायल

Spread the love
  • Related Posts

    हाईकोर्ट ने दिया आदेश- अतीक के बेटे उमर को छोटे भाई के जनाजे में शामिल होने के लिए मिली पैरोल

    Spread the love

    Spread the loveइलाहाबाद हाईकोर्ट ने भाई अबान अहमद की मिट्टी में शामिल होने के लिए जेल में बंद अली अहमद और उमर अहमद को पैरोल पर रिहा करने का आदेश…


    Spread the love

    BJP नेता को नशीला पदार्थ खिलाकर बनाया आपत्तिजनक वीडियो, महिला-अधिवक्ता पर रिपोर्ट दर्ज

    Spread the love

    Spread the loveअलीगढ़ में भाजपा नेता को ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि उन्हें नशीला पदार्थ खिलाकर आपत्तिजनक फोटो और वीडियो बनाए गए। इसके बाद वीडियो…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *