लापता:6 दिनों से नहीं है SSB के जवान का अतापता, विभागीय कार्य से भेजा गया था अल्मोड़ा

लापता:6 दिनों से नहीं है SSB के जवान का अतापता, विभागीय कार्य से भेजा गया था अल्मोड़ा

(SSB ) एसएसबी की पंचम वाहिनी (चंपावत) का 1 जवान छह दिनों से लापता है। उसे विभागीय काम से डीआईजी कार्यालय अल्मोड़ा भेजा गया था। एसएसबी के सहायक सेनानायक की तहरीर पर तामली पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज की है। एसपी देवेंद्र पींचा ने बताया कि तामली थाने की पुलिस जवान की खोजबीन में जुटी है।

मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर निवासी एसएसबी के हेड कांस्टेबल पंकज कुमार वर्तमान में एसएसबी पंचम वाहिनी नेपाल सीमा से लगे तामली में तैनात है। पुलिस के मुताबिक उन्हें 23 दिसंबर को एसएसबी कैंप से विभागीय कार्य से उप महानिरीक्षक कार्यालय अल्मोड़ा भेजा गया था लेकिन मंगलवार को अल्मोड़ा से सूचना मिली कि जवान यहां नहीं पहुंचा है जिसके बाद एसएसबी ने जवान से संपर्क करने का प्रयास किया लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। जवान का मोबाइल नंबर बंद आ रहा है। तामली के एसओ जितेंद्र बिष्ट का कहना है कि जवान की गुमशुदगी दर्ज कर खोजबीन की जा रही है। इससे पहले कलढुंगा की बीओपी में नौ दिसंबर को भी एसएसबी का एक जवान लापता हो गया था जो आठ दिन बार 16 दिसंबर को मिला था।

और पढ़े  उत्तराखंड: अगले सप्ताह हल्द्वानी में BJP प्रदेश कार्यसमिति की बैठक प्रस्तावित, नितिन नवीन हो सकते हैं शामिल
  • Related Posts

    उत्तराखंड: अगले सप्ताह हल्द्वानी में BJP प्रदेश कार्यसमिति की बैठक प्रस्तावित, नितिन नवीन हो सकते हैं शामिल

    भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक अगले सप्ताह हल्द्वानी में प्रस्तावित है। अब तक तय कार्यक्रम में इसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन भी शामिल हो सकते हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष का कुमाऊं…

    पौड़ी- विकासखंड थलीसैंण के दूरस्थ मजरा महादेव पहुंचीं DM, तहसील दिवस में 175 से अधिक शिकायतों पर मौके से तय हुई कार्रवाई

          दूरस्थ पहाड़ी क्षेत्र के ग्रामीणों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए जिला मुख्यालय तक न आना पड़े, इसी उद्देश्य से जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया की अध्यक्षता…