बजरंग सिंह पब्लिक स्कूल के अध्यापकों पर लगा बच्चों को तालिबानी सजा देने का आरोप

Spread the love

बजरंग सिंह पब्लिक स्कूल के अध्यापकों पर लगा बच्चों को तालिबानी सजा देने का आरोप

अयोध्या जनपद के सोहावल क्षेत्र के संजयगंज स्थित श्री बजरंग सिंह पब्लिक स्कूल पर अध्यापकों के ऊपर बच्चों को तालिबानी सजा देने का आरोप लगा है।कड़ाके की ठंड में विद्यालय प्रबंधन पर बच्चों के स्वेटर उतरवाने का आरोप है। इस ठंड में दिन भर बिना स्वेटर के बच्चे बैठे रहे।बता दे कि कल तापमान था 4:30 डिग्री सेल्सियस, स्कूल के ड्रेस कोड में बच्चे नहीं आए थे। वे सभी साधारण स्वेटर पहन कर आए थे। जिसको लेकर वहां के अध्यापकों पर बच्चों को तालिबानी सजा दी। इसकी सूचना बच्चों ने अपने अभिभावक को दी।जब इस मामले को लेकर अभिभावक विद्यालय पहुंचा तो प्रबंधक अभद्रता करने पर उतर आए। वही अभिभावक और प्रबंधक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।जिसको लेकर अभिभावक अतुल कुमार दुबे ने उप जिलाधिकारी सोहावल व मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 पर मामले की शिकायत की।जब यहां खबर सोशल मीडिया पर फैली तो तभी इस मामले को लेकर बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार राय ने मामले को संज्ञान में लेते हुए जांच के आदेश दे दिए हैं। उन्होंने कहा कि खंड शिक्षा अधिकारी सोहावल मामले की जांच करेंगे।


Spread the love
और पढ़े  मेरठ से ऋषिकेश तक दौड़ेगी हाई स्पीड नमो भारत ट्रेन, उत्तराखंड और यूपी सरकार में बनी सहमति
  • Related Posts

    अयोध्या- राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर योगी का पहला बयान, बोले- हमने SIT बनाई है, वो दूध का दूध और पानी का पानी करेगी

    Spread the love

    Spread the love   राममंदिर चढ़ावा चोरी पर योगी बोले-अपराधी कोई हो, नहीं बचेगा: अयोध्या में कहा – 15 दिन में SIT दूध का दूध, पानी का पानी कर देगी…


    Spread the love

    ऐप से घर बैठे मिल रहीं पुलिस सेवाएं, अब थाने जाने की जरूरत नहीं, जानें …

    Spread the love

    Spread the loveउत्तर प्रदेश पुलिस की UP Cop App आम लोगों के लिए कई महत्वपूर्ण सेवाओं का माध्यम बनती जा रही है। ऐप के जरिए नागरिक घर बैठे विभिन्न पुलिस…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *