निर्माता मनीष कुमार सिंह व समर सिंह की भोजपुरी फिल्म “कांटे” की शूटिंग संपन्न

Spread the love

उत्तरप्रदेश/मुम्बई –

करुण वर्ल्ड ऑफ एंटरटेमेंट के बैनर तले बनाई जा रही भोजपुरी फिल्म “कांटे” लॉस्ट गाने की शूटिंग दृश्य के फिल्मांकन के साथ संपन्न हुई । सब ने एक दूसरे को गले लगा कर शुभकामनाएँ दी । फिल्म की बात करें तो इस फिल्म में मुख्य नायक की भूमिका में देसी स्टार कहे जाने वाले समर सिंह है । अन्य सभी कलाकारों ने अपनी अभिनय क्षमता का प्रदर्शन करते हुए फिल्म के अपने अपने किरदारों में जान डाल दी है । इस फिल्म की शूटिंग उत्तर प्रदेश व मुम्बई किया गया। जिसके निर्माता मनीष कुमार सिंह हैं । इस फिल्म का निर्देशन मझे हुए फिल्म निर्देशक अनुपम कुमार कर रहे हैं। निर्देशक अनुपम कुमार ने बताया गया कि यह फिल्म एक्शन, रोमांटिक एवं परिवारिक फिल्म है । जिसमें तड़के के रूप में कॉमेडी को परोसा गया है। इस फिल्म का एक्शन कार्यभार प्रदीप खड़का ने संभाला है । इस फिल्म का संगीत ओम झा ने दिया है जो बहुत ही कर्णप्रिय एवं मधुर है। डी0ओ0पी0 अमिताभ चंद्रा है।
फिल्म के निर्माता मनीष कुमार ने बताया कि वह इस फ़िल्म के माध्यम से एक सामाजिक संदेश देना चाहते हैं । इस फिल्म का फिल्मांकन कंप्लीट हो चुका है और पोस्ट प्रोडक्शन का कार्य जोरों से चल रहा है। बहुत जल्द हीं इसका फर्स्ट लुक जारी किया जायेगा। यह फिल्म बड़ी ही शिद्दत से हम बना रहे हैं ।“कांटे एक सामाजिक फ़िल्म होने के साथ साथ एंटरटेनमेंट का सम्पूर्ण पैकेज है। इस फिल्म के फिल्मांकन के दौरान तकनीशियन एवं कलाकारों का उत्साह देखकर यही लगा कि यह फिल्म वाकई बढ़िया होगी, और जल्द ही देश प्रदेश के सिनेमाघरों में परचम लहराएगी ।
भोजपुरी फिल्म “कांटे” के कलाकारों की बात करें तो देसी स्टार समर सिंह, शालू सिंह, माही खान , सी पी भट्ट, दिलीप कुमार,बबिता सिंह, डॉली गुप्ता, मनीष सहित अन्य लोकल कलाकार नज़र आयेंगे। पी आर ओ अरविंद मौर्या है।

और पढ़े  अयोध्या- सांसद लल्लू सिंह व महंत परशुराम दास की अगुवाई में मां सरयू को चढ़ी 1100 मीटर लंबी चुनरी, विश्व शांति का दिया संदेश

Spread the love
  • Related Posts

    अयोध्या- नृत्य गोपाल दास के जन्मोत्सव में गरजे CM योगी, बोले- बिना साक्ष्य चरित्रहनन बर्दाश्त नहीं

    Spread the love

    Spread the love    श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं संत शिरोमणि महंत नृत्य गोपाल दास के 88वें जन्मोत्सव के अवसर पर आयोजित भव्य समारोह में मुख्यमंत्री योगी…


    Spread the love

    लखीमपुर खीरी में निकली अनोखी बरात, दूल्हे के फैसले से दुल्हन खुश, लोग भी कर रहे तारीफ

    Spread the love

    Spread the loveशादियों में घोड़ी, बग्घी, लग्जरी कारों और चमक-दमक का दौर आम बात है, लेकिन लखीमपुर खीरी के एक युवक ने अपनी शादी को केवल एक पारिवारिक समारोह नहीं…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *