3 लोगो ने किया यमुना एक्सप्रेसवे पर युवती से दुष्कर्म, पुलिस ने तीनो को किया गिरफ्तार

Spread the love

3 लोगो ने किया यमुना एक्सप्रेसवे पर युवती से दुष्कर्म, पुलिस ने तीनो को किया गिरफ्तार

आगरा के एत्मादपुर थाना क्षेत्र में युवती से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। वैन चालक और उसके दो साथियों ने यमुना एक्सप्रेसवे पर वारदात को अंजाम दिया। युवती ने थाने पहुंचकर मामले की शिकायत की है। शिकायत के आधार पर पुलिस मुकदमा दर्ज किया है। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

औरैया के बिधूना निवासी एक 23 वर्षीय युवती प्रयागराज में रहकर पढ़ाई कर रही है। इससे पहले उसने नोएडा की एक फैक्ट्री में काम किया था। वहां उसका 10 रुपया बकाया था। उसे लेने के लिए नोएडा गई थी। बीती शाम वह नोएडा से अपने घर जाने के लिए निकली। सीधे बिधूना के लिए गाड़ी न मिलने पर सेक्टर-37 से रात 8:30 बजे फिरोजाबाद तक के लिए वैन में बैठ गई। युवती के मुताबिक यमुना एक्सप्रेसवे में एत्मादपुर थाना क्षेत्र स्थित कुबेरपुर कट के पास बाकी सवारियां उतर गईं। इसके बाद यहां से फिरोजाबाद तक वह अकेली गई।
वैन में वारदात को दिया अंजाम
युवती ने बताया कि रास्ते में दो अन्य लोग मिले, जो चालक को जानते थे। चालक ने गाड़ी सड़क किनारे अंधेरे में खड़ी कर दी। चालक और उसके साथियों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद 200 रुपए देकर एक ऑटो में बैठा दिया। इसके बाद वह थाने पहुंची और पुलिस को आप बीती बताई।


Spread the love
और पढ़े  राममंदिर: ट्रस्ट में कोई पद नहीं फिर भी ये व्यक्ति बना बैठा है पावरफुल, रिश्तेदार इनके नाम पर करते हैं उगाही
  • Related Posts

    अयोध्या- राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर योगी का पहला बयान, बोले- हमने SIT बनाई है, वो दूध का दूध और पानी का पानी करेगी

    Spread the love

    Spread the love   राममंदिर चढ़ावा चोरी पर योगी बोले-अपराधी कोई हो, नहीं बचेगा: अयोध्या में कहा – 15 दिन में SIT दूध का दूध, पानी का पानी कर देगी…


    Spread the love

    ऐप से घर बैठे मिल रहीं पुलिस सेवाएं, अब थाने जाने की जरूरत नहीं, जानें …

    Spread the love

    Spread the loveउत्तर प्रदेश पुलिस की UP Cop App आम लोगों के लिए कई महत्वपूर्ण सेवाओं का माध्यम बनती जा रही है। ऐप के जरिए नागरिक घर बैठे विभिन्न पुलिस…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *