Threat: देवकीनंदन महाराज को मिली बम से उड़ाने की धमकी,पहले भी कई बार मिल चुकी हैं धमकियां।

Spread the love

Threat: देवकीनंदन महाराज को मिली बम से उड़ाने की धमकी,पहले भी कई बार मिल चुकी हैं धमकियां।

कथावाचक देवकीनंदन महाराज को धर्म विशेष के बारे में बोलने पर शनिवार की दोपहर धमकी मिली है। उनके निजी नंबर पर सऊदी अरब से फोन आया। फोन करने वाले ने पहले उन्हें अपशब्द कहे। विरोध करने पर बम से उड़ाने और चौक पर जिंदा जलाने की धमकी दी। देवकीनंदन महाराज वर्तमान में नवी मुंबई के खारघर में श्रीमद्भागवत कथा का वाचन कर रहे हैं।

धमकी मिलने के मामले में महाराष्ट्र पुलिस ने एनसीआर दर्ज की है। इसके साथ ही कथा स्थल की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है। डेढ़ मिनट की कॉल का महाराज के शिष्य ने वीडियो भी बना लिया है। इसकी जानकारी ट्विटर के माध्यम से स्थानीय पुलिस और पीएमओ, गृह मंत्रालय, महाराष्ट्र व उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को शेयर की गई है।

कथावाचक के वृंदावन स्थित प्रियाकांतजु मंदिर के सचिव विजय शर्मा ने बताया कि महाराष्ट्र पुलिस ने धमकी का संज्ञान लेते हुए कथा पंडाल की सुरक्षा बढ़ा दी है। संस्था की ओर से खारघर थाने में एनसीआर दर्ज कराई गई है। वहां पर कथा 31 दिसंबर तक होनी है। ज्ञात हो कि इससे पहले अप्रैल में भी मुंबई के वासिम में हनुमान जयंती पर शोभायात्रा निकालने पर दुबई से हत्या करने की धमकी मिली थी। महाराज ने पिछले दिनों आफताब-श्रद्धा मामले में लव-जेहाद को लेकर भी प्रमुखता से बोले थे। हिंदुत्व पर बोलने पर पहले भी ऐसे कई कॉल-मैसेज संस्था के नंबरों पर आ चुके हैं।

और पढ़े  अयोध्या: CM योगी आज करेंगे रामलला के दर्शन, चंपत राय से रहेगी दूरी, इस प्रशासनिक निर्देश की सब जगह-जगह चर्चा

हिंदुत्व पर खुलकर बोलने वाले देवकीनंदन महाराज को कई बार धमकियां मिल चुकी हैं। पिछले दिनों वृंदावन के प्रियाकांतजु मंदिर पर मुस्लिम संगठन के नाम से पत्र मिला था। इसमें हिंदुत्व के प्रचार पर सामूहिक नरसंहार की चेतावनी लिखकर भेजी गई थी। एक व्यक्ति ने वीडियो बनाकर टुकड़े-टुकड़े करने की धमकी दी गई थी। वृंदावन कोतवाली में ये मामले दर्ज हैं। इसके अतिरिक्त कथा के लिए दिल्ली जाते समय उनकी गाड़ी को रोककर हमले की कोशिश भी हो चुकी है।


Spread the love
  • Related Posts

    अयोध्या- राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर योगी का पहला बयान, बोले- हमने SIT बनाई है, वो दूध का दूध और पानी का पानी करेगी

    Spread the love

    Spread the love   राममंदिर चढ़ावा चोरी पर योगी बोले-अपराधी कोई हो, नहीं बचेगा: अयोध्या में कहा – 15 दिन में SIT दूध का दूध, पानी का पानी कर देगी…


    Spread the love

    ऐप से घर बैठे मिल रहीं पुलिस सेवाएं, अब थाने जाने की जरूरत नहीं, जानें …

    Spread the love

    Spread the loveउत्तर प्रदेश पुलिस की UP Cop App आम लोगों के लिए कई महत्वपूर्ण सेवाओं का माध्यम बनती जा रही है। ऐप के जरिए नागरिक घर बैठे विभिन्न पुलिस…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *