अभिनेत्री स्मृति सिन्हा को 5वें झारखंड अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल में मिला विशेष सम्मान, मातापिता भी सम्मानित

Spread the love

प्रयागराज – विख्यात अभिनेत्री स्मृति सिन्हा को 5वें झारखंड अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल जिफ्फा में अवार्ड से सम्मानित किया गया और यह सम्मान उनके लिए खास बन गया। रांची में दो दिनों का ये फेस्टिवल बहुत ही भव्य रूप से आयोजित किया गया। 17 दिसम्बर को इसका उद्घाटन हुआ और 18 दिसम्बर को अवार्ड समारोह था। मुख्यतः झरखण्ड से जुड़े लोगों को यह अवार्ड दिया जाता है। चूंकि स्मृति सिन्हा का जन्म झारखंड में हुआ था इसलिए उन्हें इस समारोह में काफी स्पेशल फील करवाया गया, उनके मातापिता को भी स्टेज पर बुलाया गया और उन्हें भी सम्मानित किया गया।

यह अवार्ड पाकर बेहद उत्साहित स्मृति सिन्हा ने कहा कि मैं इस सम्मान के लिए झारखंड इंटरनेशनल फ़िल्म फेस्टिवल, जिफ्फा के कार्यकारी समन्वयक सुजीत उपाध्याय, संयोजक अतीराज सिन्हा एवं तमाम पदाधिकारियो को दिल से शुक्रिया अदा करती हूँ। यह अवार्ड मेरे लिए काफी यादगार रहा।”

उल्लेखनीय है कि स्मृति सिन्हा भोजपुरी इंडस्ट्री की एकमात्र ऐसी अभिनेत्री हैं जिन्होंने फैशन जगत में भी बड़े कारनामे किए हैं। कुछ माह पहले द टाइम्स ऑफ इंडिया ग्रुप द्वारा प्रस्तुत फैशन शो में ऎक्ट्रेस स्मृति सिन्हा ने अपना जादू चलाया था। जल्द ही वह कई प्रोजेक्ट्स में नजर आने वाली है। पॉवर स्टार पवन सिंह के साथ भी उनकी कई फिल्में आने वाली हैं।


Spread the love
और पढ़े  अयोध्या- CM का अयोध्या आगमन 19 को, वैक्स म्यूजियम और जोनल कार्यालय का करेंगे लोकार्पण महापौर ने नगर आयुक्त संग कार्यक्रम स्थल भ्रमण कर लिया तैयारियों का जायजा
  • Related Posts

    अयोध्या- राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर योगी का पहला बयान, बोले- हमने SIT बनाई है, वो दूध का दूध और पानी का पानी करेगी

    Spread the love

    Spread the love   राममंदिर चढ़ावा चोरी पर योगी बोले-अपराधी कोई हो, नहीं बचेगा: अयोध्या में कहा – 15 दिन में SIT दूध का दूध, पानी का पानी कर देगी…


    Spread the love

    ऐप से घर बैठे मिल रहीं पुलिस सेवाएं, अब थाने जाने की जरूरत नहीं, जानें …

    Spread the love

    Spread the loveउत्तर प्रदेश पुलिस की UP Cop App आम लोगों के लिए कई महत्वपूर्ण सेवाओं का माध्यम बनती जा रही है। ऐप के जरिए नागरिक घर बैठे विभिन्न पुलिस…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *