अश्लील वीडियो वायरल:-अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर करते रहे 1 साल तक दुष्कर्म,आरोपी फरार।

बुलंदशहर-

खानपुर थाना इलाके के एक गांव निवासी युवती के साथ करीब एक वर्ष पूर्व आरोपी युवक ने अपने साथी के साथ मिलकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया और उसकी अश्लील वीडियो भी बना ली। बाद में आरोपी उस वीडियो को वायरल करने की धमकी देता रहा। लेकिन, तीन माह पूर्व पीड़िता की शादी होने के बाद आरोपी ने अब उसकी अश्लील वीडियो उसके ससुराल वालों को दिखा दी। वीडियो देखने के बाद ससुरालवालों ने पीड़िता को उसके मायके में छोड़ दिया है।

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने तहरीर देकर बताया कि उसकी बेटी के साथ करीब एक वर्ष पूर्व गांव निवासी एक आरोपी युवक ने अपने साथी के साथ मिलकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था। आरोपियों ने अश्लील वीडियो भी बना ली थी।

जिसके बाद से दोनों आरोपी उसकी बेटी को वीडियो वायरल करने की धमकी देकर एक वर्ष तक दुष्कर्म करते रहे। इसकी जानकारी उन्हें नहीं थी। करीब तीन माह पूर्व उन्होंने अपनी बेटी की शादी मेरठ निवासी एक युवक के साथ कर दी।
आरोप है कि करीब एक सप्ताह पूर्व दोनों आरोपी युवक उसकी बेटी के ससुराल जा पहुंचे और शादी तुड़वाने के उद्देश्य से पूर्व में बनाई गई अश्लील वीडियो ससुराल वालों को दिखा दी।

ससुराल वाले उक्त वीडियो को देखकर नाराज हो गए और उसकी बेटी को मायके लाकर छोड़ दिया। ससुराल वाले विवाहिता को अपने साथ ले जाने के लिए तैयार नहीं हैं। थाना पुलिस ने मामले में तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है लेकिन, अभी किसी भी आरोपी को पकड़ा नहीं जा सका है।

और पढ़े  UP- पूरा प्रदेश चक्रवाती बारिश की चपेट में, आज इन 42 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, यहां हो सकता है वज्रपात
  • Related Posts

    UP: बढ़ी है प्रदेश के धनकुबेरों की दौलत, टॉप 46 के पास 1.89 लाख करोड़, सबसे ज्यादा अमीर नोएडा में

    उत्तरप्रदेश के शहरों से जुड़े 46 धनकुबेरों ने एम3एम हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2026 में जगह बनाई है। इन सभी की कुल संपत्ति 1.89 लाख करोड़ रुपये है। सूची में…

    UP- पूरा प्रदेश चक्रवाती बारिश की चपेट में, आज इन 42 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, यहां हो सकता है वज्रपात

    उत्तरप्रदेश में मौसम का मिजाज बदल गया है। बृहस्पतिवार को पूर्वांचल और तराई के कई जिलों में अच्छी बारिश हुई। तेज हवाओं के साथ हुई बारिश से तापमान में गिरावट…