Pathaan:”पठान” फिल्म के गाने ‘बेशर्म रंग’को लेकर विवाद,जगतगुरु परमहंस आचार्य -शाहरुख खान मिल गया तो मैं उसे जिंदा जला दूंगा।

Spread the love

शाहरुख खान की आगामी फिल्म ‘पठान’ के गाने ‘बेशर्म रंग’ पर विवाद कम होता नहीं दिख रहा है। सोशल मीडिया पर फिल्म को बहिष्कार करने की बात की जा रही है। वहीं, अब तक कई राजनेता भी इस गाने में दीपिका पादुकोण की पोशाक पर आपत्ति जता चुके हैं। इस बीच अयोध्या के संत ने इस मामले में विवादित बयान दे दिया है। फिल्म का विरोध करते हुए जगतगुरु परमहंस आचार्य ने शाहरुख खान को धमकी दे डाली है। उन्होंने कहा कि पठान फिल्म में भगवा रंग का अपमान किया गया है। यह हिंदुओं की भावनाओं को आहत करने की एक सोची-समझी साजिश है। लोगों ने इसे पैसा कमाने का जरिया बना लिया है। ऐसा रणनीति के साथ किया जाता है। यह फिल्म जिहाद है। इसलिए मैंने शाहरुख खान का पोस्टर जलाया है। मैं उसे ढूंढ रहा हूं, जिस दिन वह जिहादी मिल गया मैं उसे जिंदा जला दूंगा। उन्होंने आगे कहा कि हमारे लोग मुंबई में लगे हुए हैं। अगर हमसे पहले उसे कोई हिंदू शेर जला दे तो मैं उसके परिवार की आर्थिक मदद करूंगा। इसके अलावा संत ने सलमान खान और आमिर खान पर हमला करने की धमकी दी है।
गौरतलब है कि पठान से शाहरुख खान लंबे समय बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। फिल्म में वह रॉ एजेंट की भूमिका में नजर आएंगे। शाहरुख खान के जन्मदिन पर इस फिल्म का टीजर जारी किया गया था, जिसे लोगों ने खूब पसंद किया था। फिल्म में किंग खान के अलावा दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी नजर आएंगे। एक्शन से भरपूर यह फिल्म अगले साल 25 जनवरी को रिलीज होगी।

और पढ़े  झांसी: बस के छोड़कर चले जाने से नाराज दूल्हे के चाचा ने फंदा लगा दी जान, पेड़ पर लटकी मिली लाश

Spread the love
  • Related Posts

    Timing Change: भीषण गर्मी के कारण इस जिले में बदल गया स्कूलों का समय, अब ये होगा नया टाइम 

    Spread the love

    Spread the loveभीषण गर्मी के प्रकोप को देखते हुए गाजियाबाद प्रशासन ने एक महत्वपूर्ण फैसला लिया है। जिले के सभी निजी और सरकारी स्कूलों के समय में बदलाव किया गया…


    Spread the love

    प्रधानमंत्री 29 अप्रैल हरदोई में गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करेगे

    Spread the love

    Spread the love     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 29 अप्रैल को जनपद हरदोई से बहुप्रतीक्षित गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करेंगे। करीब 594 किलोमीटर लंबा एक्सेस-कंट्रोल्ड एक्सप्रेसवे लगभग ₹36,230 करोड़ की…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *