बिना तलाक दिए दूसरी शादी करने पर विवाहिता से मारपीट के आरोप में कोतवाली नगर पुलिस ने 8 लोगों के खिलाफ दर्ज किया केस।

अयोध्या-

पुलिस को दी तहरीर में शहर के दिलकुशा राठहवेली निवासी गुलशन बानो (30) ने बताया कि उसकी शादी दो साल पहले रौनाही के महौली निवासी सद्दाम से हुई थी।
आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज की मांग को लेकर उसके साथ मारपीट करते थे। उसने मार्च 2021 में महिला थाने पर अपने पति व उसके घर वालों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज कराया था, इसका मुकदमा न्यायालय में विचाराधीन है।
उसने आरोप लगाया कि बिना तलाक हुए ही उनके पति गोंडा की एक महिला से दूसरा विवाह करना चाह रहे थे। वह 11 अक्तूबर को गोंडा स्थित उनके घर गई।
वहां महिला तरननुम, उसके पिता गुलहसन, मां किसमतुल्ला, भाई मेराज को सारी असलियत बताई व शादी करने से मना किया। इस पर उन सभी ने उन्हें मारपीट कर वहां से भगा दिया। इसके बाद 26 नवंबर को उसके पति सद्दाम ने दूसरा विवाह कर लिया।

इसमें उनके ससुर खलील, मां मेहरुलनिशां, बहन जाहिदा व भाइयों का सहयोग रहा। कोतवाली प्रभारी ने पीड़िता की तहरीर पर सद्दाम, खलील, मेहरुल निशा, जाहिदा, गुलहसन, किसमतुल, तरन्नुम व मेराज के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

और पढ़े  यूपी: एनएचएआई टोल प्लाजा पर ED का छापा, फर्जीवाड़े पर 14 ठिकानों पर जांच, 1.03 करोड़ बरामद
  • Related Posts

    सहारनपुर मस्जिद ध्वस्तीकरण: मलबा हटाने के दौरान मिला 20 फीट गहरा कुआं, डाला गया था लिंटर

    उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में शनिवार सुबह कलेक्ट्रेट परिसर स्थित एक मस्जिद को ध्वस्त करने की कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई के बाद मलबा हटाने के दौरान जमीन के नीचे…

    राममंदिर: CEO जितेंद्र मिश्र ने संभाली कमान, बैठकें कर समझी पूरी व्यवस्था, नई टीम के साथ होगा आगे का एक्शन

    अयोध्या स्थित श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के नवनियुक्त सीईओ एयर मार्शल (सेवानिवृत्त) जितेंद्र मिश्र ने राम मंदिर की व्यवस्थाओं को समझने और नई जिम्मेदारी की रूपरेखा तैयार करने की…