रामलला के दर्शन कर भावक हैं साध्वी ऋतंभरा कहा, लाखों बलिदान और सदियों के संघर्ष का प्रतिफल हैं राममंदिर निर्माण

Spread the love

अयोध्या राममंदिर आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाने वाली साध्वी ऋतंभरा रविवार को अयोध्या पहुंचीं। उन्होंने रामजन्मभूमि जाकर रामलला के दरबार में हाजिरी लगाई और मंदिर निर्माण कार्य भी देखा। मंदिर निर्माण का साक्षी बनकर

वह भावुक नजर आ रहीं थीं।

उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि पांच सौ वर्ष के संघर्ष के बाद यह शुभ दिन आया है हम सभी राममंदिर निर्माण के साक्षी बन रहे हैं। राममंदिर हमारे संघर्ष, दृढ़ता का भी प्रतीक है। आस्था का केंद्र बिंदु राम मंदिर रूपी आस्था के दीए में हमने तेल नहीं बलिदानियों ने रक्त की बूंदें डाली हैं।
आज जो यह प्रकाश बिखर रहा है वह बलिदान का प्रतिफल है।
अभिनेता शाहरुख खान की पठान फिल्म को लेकर साध्वी ने नाराजगी जताई। कहा कि हॉलीवुड और बॉलीवुडहमारी संस्कृति और मूल्यों के चोट पहुंचाते हैं। भारत अब जाग चुका है, अपने मान-सम्मान और संस्कृति, परंपरा का अपमान नहीं सहेगा। समाज जान चुका है कि क्या देखना है और क्या नहीं देखना है। इससे पूर्व साध्वी ऋतंभरा ने श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय से मुलाकात की। विहिप नेता शरद शर्मा ने उनका स्वागत किया। साध्वी ने श्रीजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास से भी उनके आश्रम जाकर आशीर्वाद लिया।


Spread the love
और पढ़े  अयोध्या- गर्मी के बीच श्रद्धालुओं के स्वागत को तैयार उडुपी रेस्टोरेंट, मैनेजर शैलेंद्र अवस्थी ने बताई खास व्यवस्था
  • Related Posts

    Cabinet  बैठक: पंचायत आरक्षण आयोग, 1010 बेड अस्पताल समेत 12 प्रस्ताव पास, पढ़ें बड़े फैसले

    Spread the love

    Spread the loveयोगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में सोमवार को लखनऊ में हुई। इसमें कई महत्वपूर्ण फैसलों पर मुहर लगी। 12 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। पंचायत चुनावों में ओबीसी आरक्षण…


    Spread the love

    शादी से इनकार पर की थी डीएलएड छात्रा की हत्या, आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

    Spread the love

    Spread the loveबरेली के सीबीगंज इलाके में शीशगढ़ निवासी डीएलएड छात्रा नीतू की हत्या का राज खुल गया है। पुलिस ने रविवार रात टियूलिया अंडरपास के पास हुई मुठभेड़ में…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *