एक और खतरनाक मर्डर-श्रद्धा से भी खौफनाक वारदात अपनी पत्नी के टुकड़े कर कुत्तों के बीच छोड़ा।

Spread the love

झारखंड में दिल्ली की श्रद्धा हत्याकांड से भी खौफनाक तरीके से वारदात को अंजाम दिया गया। दरअसल, साहिबगंज में बोरिया संथाली के एक निर्माणाधीन आंगनबाड़ी केंद्र के पीछे मानव अंग के टुकड़े मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शनिवार शाम इस घटना की भनक तब लगी जब किसी शख्स ने आंगनबाड़ी केंद्र के पीछे एक महिला के पैर और सीने के कटे टुकड़े को कुत्ते को नोच-नोचकर खाते देखा। पुलिस ने आरोपी पति दिलदार अंसारी को गिरफ्तार कर लिया है।
साहिबगंज में एक शख्स पर आरोप है कि उसने अपनी 22 वर्षीय पत्नी रबिका पहाड़िन (Rubika Pahadin) को कटर से बारह टुकड़ों में काट दिया गया है। मृतका गोंडा पहाड़ की रहनेवाली थी। वह प्रेम विवाह के बाद पति दिलदार अंसारी के साथ बेलटोला स्थित घर पर रहती थी। दिलदार पर आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद ही वह अपनी पत्नी से झगड़ने लगा था। आखिरकार झगड़े से तंग आकर उसने खतरनाक प्लान बनाया और फिर पत्नी की हत्या कर इलेक्ट्रिक कटर से शव के 12 टुकड़े कर दिए। फिर उसे आंगनबाड़ी केंद्र के पीछे फेंक दिया। यह भी पता चला है कि रबिका दिलदार की दूसरी पत्नी थी।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार महिला का क्षत-विक्षत शव शनिवार की शाम छह बजे बोरियो थाना क्षेत्र के संथाली मोमिन टोला स्थित एक आंगनबाड़ी केंद्र के पीछे 12 टुकड़ों में बरामद किया गया। बताया गया है कि शरीर के कटे अंग को कुत्ते घसीट रहे थे, तब जाकर मामले का खुलासा हुआ और पुलिस को सूचना दी गई। फिर पुलिस की टीम भारी संख्या में दल बल के साथ पहुंची। इस दौरान डॉग स्क्वायड भी साथ में था।

और पढ़े  Bihar: श्रवण कुमार बने जदयू विधायक दल के नेता, नीतीश ने क्यों लगाई इनके नाम पर मुहर?

Spread the love
  • Related Posts

    Bihar- सीएम सम्राट चौधरी नीतीश कुमार से मिले, ललन सिंह भी साथ थे, जानिए…

    Spread the love

    Spread the loveविधानसभा में फ्लोर टेस्ट आसानी से पास करने के बाद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज पूर्व मुख्यमंत्री और जनता दल यूनाईटेड के अध्यक्ष नीतीश कुमार से मिलने एक…


    Spread the love

    Bihar: ज्वेलरी की दुकान लूट के दौरान हत्या, गुस्साई भीड़ ने दो अपराधियों को पीट-पीटकर मार डाला

    Spread the love

    Spread the loveबिहार के गोपालगंज जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। भोरे थाना क्षेत्र के लाला छापर गांव में लूट और हिंसा के दौरान तीन…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *