Dehradun:गर्भनिरोधक गोलियां खिला कर दिल्ली की युवती से कई बार किया दुष्कर्म,युवक देता था शादी का झांसा..

दिल्ली की एक युवती से दून में शादी का झांसा देकर युवक ने कई बार दुष्कर्म किया। आरोप है कि जब युवती ने शादी के लिए कहा तो युवक ने खुद को मांगलिक बताकर शादी से इन्कार कर दिया। युवती के अनुसार युवक के चाचा ने उसके पिता को भी जान से मारने की धमकी दी।

युवती की शिकायत पर दिल्ली में जीरो एफआईआर हुई थी। इसे डालनवाला थाने भेजा गया तो हर्ष नाम के युवक पर दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में केस दर्ज किया गया। युवती के अनुसार 2020 में वह रिस्पना पुल के पास रहने वाली अपनी नानी के घर आई थी। यहां पर पड़ोस में रहने वाले हर्ष से उसकी जान पहचान हो गई। यह जान पहचान प्यार में बदली और दोनों ने साथ रहने का इरादा कर लिया। इसी बात का फायदा उठाकर हर्ष ने उसके साथ दुष्कर्म किया।
2021 में युवती की नानी की मौत हो गई, जिसके बाद वह फिर से देहरादून आई। यहां कई बार हर्ष ने उसे अपने घर बुलाया और दुष्कर्म किया। कुछ दिनों बाद हर्ष की बहन की शादी थी। युवती यहां भी आई तो हर्ष ने फिर से उसके साथ गलत हरकत की। वह अक्सर उसे गर्भनिरोधक गोलियां खिलाता था, ताकि वह गर्भवती न हो सके।

इस पर जब उसने शादी के लिए कहा तो वह खुद को मांगलिक बताने लगा। युवती ने पुलिस को बताया कि जब उसके पिता ने हर्ष के चाचा से बात की तो चाचा ने धमकियां दीं और अलग रहने को कहा। एसपी सिटी सरिता डोबाल ने बताया कि दिल्ली से आई जीरो एफआईआर के बाद डालनवाला में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

और पढ़े  पिथौरागढ़ में हाई अलर्ट: नेपाल में भूस्खलन से चमेलिया नदी का बहाव रुका, जमा हुआ पानी, एसएसबी-आईटीबीपी मुस्तैद
  • Related Posts

    देवप्रयाग में हादसा: केदारनाथ दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की कार तोताघाटी में खाई में गिरी

    केदारनाथ धाम के दर्शन कर वापस लौट रहे राजस्थान के श्रद्धालुओं की कार तोताघाटी के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के वक्त कार में एक श्रद्धालु…

    उत्तराखंड मौसम- दून समेत कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 81 ग्रामीण मार्ग समेत 108 सड़कें बंद

    प्रदेश के अधिकतर जिलों में रविवार को भारी बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने देहरादून, हरिद्वार, बागेश्वर, नैनीताल, पौड़ी और चमोली जिलों में भारी बारिश होने का यलो अलर्ट…