पूर्व मंत्री तेज नारायण ने लिया सड़क चौड़ीकरण कार्ययोजना से प्रभावित व्यापारियों का जाना हाल।

अयोध्या 16 दिसबंर अयोध्या में नयाघाट से सहादतगंज तक रामपथ सड़क चौड़ीकरण कार्ययोजना से प्रभावित हो रहे व्यापारियों का हाल चाल लिया पूर्व मंत्री तेज नारायण पाडें”पवन”ने।आज दोपहर 12 बजे श्री पाडेंय ने हनुमानगढ़ी चौराहे से लेकर नयाघाट तक के दोनो पटरियों के सभी व्यापारी से मिलकर उनके दुख दर्द को सुना और मदद का आश्वासन दिया।श्री पांडेय ने सरकार से मांग कि अयोध्या रामपथ सड़क चौड़ीकरण योजना मे प्रभावित हो रहे व्यापारियों को उचित मुवाअजा दिया जाय और विस्थापित हो रहे दुकानदारों को तत्काल उनकी रोजी रोटी की व्यवस्था करायी जाय जिससे उनके परिवार का जीवकोपार्जन हो सके। श्री पाडेंय ने कहा कि समाजवादी पार्टी व्यापारियों के साथ है और इनके साथ हो रहे अहित के बारे पूर्व मुख्यमंत्री नेता विरोधीदल अखिलेश यादव को अवगत करायेगे जिससे <strong>पूर्व मंत्री तेज नारायण ने लिया सड़क चौड़ीकरण कार्ययोजना से प्रभावित व्यापारियों का जाना हाल।</strong>व्यापारियों के हित के लिए सपा मुखिया इनके आवाज को सदन में रखेगे जिससे व्यापारियों का अहित न हो सके।इस अवसर पर मुख्य रूप से व्यापारी नेता नन्द कुमार गुप्ता “नंदू”,शक्ति जायसवाल, विजय यादव,ध्रुव गुप्ता,दुर्गेश वर्मा,विजय साहू,आभास कृष्ण कान्हा, मं० राम दास, शिवबरन यादव” पप्पू “,महेंद्र शुक्ला पार्षद, शोयब खान,निखिल जायसवाल, शिवम् गुप्ता, राम जी राय आदि लोग शामिल रहे।

चौधरी बलराम यादव
सपा जिला प्रवक्ता अयोध्या

और पढ़े  सपा सांसद अफजाल अंसारी की बिगड़ी तबीयत, मेदांता में भर्ती,मुख्तार के बेटे ने दी जानकारी,जानें..
  • Related Posts

    आगरा शिक्षक MLC चुनाव: इन तीन बूथों पर फिर होगा मतदान, सपा प्रत्याशी ने लगाए थे धांधली के आरोप, आ गया आदेश

    उत्तर प्रदेश विधान परिषद के खंड स्नातक और खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के द्विवार्षिक चुनाव के बाद आगरा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के तीन मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान कराने की संस्तुति…

    सपा सांसद अफजाल अंसारी की बिगड़ी तबीयत, मेदांता में भर्ती,मुख्तार के बेटे ने दी जानकारी,जानें..

    गाजीपुर के सपा सांसद अफजाल अंसारी की शुक्रवार देर रात अचानक तबीयत बिगड़ गई। पिछले तीन-चार दिन से बुखार से पीड़ित सांसद को शुक्रवार शाम सीने में दर्द की शिकायत…