Saurabh Joshi(यूट्यूबर सौरभ जोशी):- उत्तराखंड के लोगों का गुस्सा झेल रहे सौरभ जोशी ने मांगी माफी।

Saurabh Joshi(यूट्यूबर सौरभ जोशी):- उत्तराखंड के लोगों का गुस्सा झेल रहे सौरभ जोशी ने मांगी माफी।

अपने विवादित बयानों के कारण चौतरफा घिरे यूट्यूबर सौरभ जोशी ने अपने नवीनतम व्लॉग में लोगों से माफी मांगी है। उनका कहना है कि उनकी बात को गलत तरीके से लिया गया। उनका लोगों की भावनाओं को आहत पहुंचाने का कतई आशय नहीं था। बीते दिनों यूट्यूबर सौरभ जोशी ने अपने एक व्लॉग में कहा कि ‘हल्द्वानी और उत्तराखंड की पहचान मेरे वीडियो से बढ़ी है। इसकी क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। हल्द्वानी में यूट्यूबर का पुतला फूंका गया। कई संगठनों ने भी इस पर तीखी टिप्पणी की थी। सोशल मीडिया पर सौरभ को लोगों ने खूब ट्रोल किया और उन पर कई तरह के मीम्स बने।

बृहस्पतिवार को सौरभ ने यूट्यूब पर वीडियो अपलोड कर कहा कि बीते दिनों एक वीडियो में उनके मुंह से ‘हल्द्वानी और उत्तराखंड की पहचान मेरे वीडियो से बढ़ी है…’ निकल गया था। हालांकि उनका आशय कतई वह नहीं था, जिस तरह से उसे लिया गया। दरअसल वह कहना चाहते थे कि उनके व्लॉग के वजह से लोग उत्तराखंड को देख रहे हैं। वह उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। अगर किसी को बुरा लगा तो मेरी तरफ से सॉरी।

और पढ़े  नैनीताल- भूस्खलन: दो गांव के पास पहाड़ी चटकी, बोल्डर और मलबा गिरने से नैनीताल-काठगोदाम मार्ग बंद
  • Related Posts

    लालकुआं / मोटाहल्दू- बीसीआरएम पब्लिक स्कूल के पास दिखा तेंदुआ, बिंदुखत्ता से मोटाहल्दू तक दहशत

    बृहस्पतिवार सुबह बेरीपड़ाव के हिम्मतपुर चौम्वाल स्थित मां शारदा धाम मंदिर में पूजा और सफाई करने पहुंचे पंडित नवीन चंद्र भट्ट पर तेंदुआ झपट पड़ा। पंडित के शोर मचाने पर…

    उत्तराखंड: अगले सप्ताह हल्द्वानी में BJP प्रदेश कार्यसमिति की बैठक प्रस्तावित, नितिन नवीन हो सकते हैं शामिल

    भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक अगले सप्ताह हल्द्वानी में प्रस्तावित है। अब तक तय कार्यक्रम में इसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन भी शामिल हो सकते हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष का कुमाऊं…