राजस्थान -जोधपुर में हुए सिलेंडर ब्लास्ट में अब तक 22 लोगो की मौत, दूल्हे के पिता ने भी तोड़ा दम

Spread the love

जोधपुर सिलेंडर ब्लास्ट मामले में मरने वालों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। मंगलवार सुबह दूल्हे के पिता सहित चार और लोगों की मौत हो गई। अब तक इस हादसे में 22 लोगों की जान चली गई है।

जोधपुर जिला ग्रामीण एसपी अनिल कयाल ने बताया कि 34 मरीजों का महात्मा गांधी अस्पताल में इलाज चल रहा है। इनमें से पांच मरीजों की हालत गंभीर है। अस्पताल में भी माहौल गंभीर है। अस्पताल के वेटिंग रूम के बाहर लोग आंखों में आंसू लेकर अपनों की सलामती की दुआ मांग रहे हैं। डॉक्टरों की टीम पीड़ितों के इलाज में जुटी है।

जोधपुर जिले के शेरगढ़ के भूंगरा गांव में गुरुवार को शक्ति सिंह के बेटे सुरेंद्र सिंह की बरात खोखसर जानी थी। इसी दौरान ब्लास्ट हो गया। हादसे में 60 से अधिक लोग झुलस गए थे और पांच की मौत हो गई थी। अब मौत का आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा है। पिछले तीन दिनों से शेरगढ़ में शवों का आना जारी है। श्मशान घाटों में एक साथ कई लाशें जल रही हैं। हादसे के बाद गांव में मातम पसरा है। लोगों का कहना है कि उन्होंने आज तक ऐसा दर्दनाक हादसा नहीं देखा।


Spread the love
और पढ़े  सुप्रीम कोर्ट का फैसला- 3 माह के बच्चों को गोद लेने वाली महिलाओं को भी मिलेगी मैटरीनिटी लीव
  • Related Posts

    आज अलविदा जुमा: 26 साल बाद रमजान में पांच जुमे का संयोग, इबादत-दुआ और नेकी का खास मौका

    Spread the love

    Spread the loveइस बार रमजान का महीना एक खास और दुर्लभ संयोग लेकर आया है। 26 साल बाद ऐसा मौका आया है जब पूरे रमजान में पांच जुमे पड़ रहे…


    Spread the love

    असम में CM हिमंत बिस्वा सरमा ने रोड शो कर दिखाई ताकत,इस सीट से दाखिल करेंगे अपना नामांकन

    Spread the love

    Spread the loveअसम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा आज नामांकन पर्चा भरेंगे। इससे पहले उन्होंने कामरूप मेट्रो से विधानसभा कार्यालय की ओर अपना रोड शो किया. इसे शक्ति प्रदर्शन के…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *