ब्रेकिंग:- अब मिलेगा 18-25 साल के युवाओं को मुफ्त में कंडोम, इस वजह से सरकार ने उठाया बड़ा कदम।।

ब्रेकिंग:- अब मिलेगा 18-25 साल के युवाओं को मुफ्त में कंडोम, इस वजह से सरकार ने उठाया बड़ा कदम।।

फ्रांस की सरकार 25 साल से कम उम्र के युवाओं को मुफ्त कंडोम उपलब्ध कराएगी। इसका उद्देश्य अनचाहे गर्भधारण को कम करना है। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने इसकी घोषणा की और कहा कि यह गर्भनिरोधक की दिशा में एक छोटी सी क्रांति है।स्वास्थ्य से जुड़े एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति मैक्रों ने कहा कि उनकी सरकार 18-25 साल के युवाओं के लिए मेडिकल शॉप पर मुफ्त कंडोम मुहैया कराएगी। बता दें, मैक्रों की सरकार ने इसी साल 25 साल से कम उम्र की महिलाओं के लिए मुफ्त कंडोम देने की योजना शुरू की थी। अब सरकार ने सभी युवाओं के लिए मुफ्त कंडोम उपलब्ध कराने का कदम उठाया है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, स्वास्थ्य अधिकारियों का अनुमान है कि फ्रांस में साल 2020 और 2021 में यौन संबंधित रोगों (एसटीडी) की दर में करीब 30% की वृद्धि दर्ज की गई है। फ्रांस में एड्स और यौन से होने वाले अन्य संक्रमणों के प्रसार को रोकने के उद्देश्य से कंडोम की सप्लाई पहले से ही राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्रणाली द्वारा की जाती है।

और पढ़े  रूस-यूक्रेन युद्ध: मेलानिया ट्रंप की पहल पर ओलेश्की में स्थानीय संघर्षविराम लागू, 2 हजार लोगों तक पहुंचेगी मदद
  • Related Posts

    कर्नाटक में गन्ना किसानों को राहत मिलने के आसार: CM शिवकुमार ने कहा- बातचीत सफल रही, केंद्र पर क्या बोले?

    कर्नाटक में गन्ना किसानों और चीनी मिल मालिकों के बीच कई दौर की बातचीत के बाद गतिरोध खत्म होने की उम्मीद जगी है। मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार की अगुवाई में हुई…

    यूएन: भारत ने वीटो पावर के इस्तेमाल पर उठाए सवाल, कहा- शांति के लिए हो उपयोग, सियासी फायदे के लिए नहीं

    संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि पर्वतनेनी हरीश ने संयुक्त राष्ट्र महासभा के पूर्ण सत्र में वीटो पावर के इस्तेमाल को लेकर भारत का पक्ष रखा। उन्होंने कहा कि…