Modi Speech Delhi BJP Headquarter: प्रधानमंत्री मोदी पहुचे दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय प्रचंड जीत पर कार्यकर्ताओं का किया शुक्रिया

Spread the love

गुजरात में भारतीय जनता पार्टी की बड़ी जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली में स्थित भाजपा मुख्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। मिली जानकारी के मुताबिक, पीएम शाम छह बजे अपना संबोधन देंगे। गौरतलब है कि गुजरात में भाजपा ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। कहा ये जा रहा है कि पार्टी के अस्तित्व में आने के बाद से अब तक गुजरात में ये भाजपा की सबसे बड़ी जीत है। सबसे खास बात ये है कि इसकी कल्पना खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की थी। उन्होंने ही भाजपा नेताओं की बैठक में इस बार 150 से ज्यादा सीटें जीकर रिकॉर्ड बनाने की इच्छा जताई थी।

अपने संबोधन से पहले पीएम मोदी ट्वीट करके अपनी भावनाएं साझा की हैं। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, ‘शुक्रिया गुजरात अभूतपूर्व चुनाव परिणामों को देखकर मैं बहुत अधिक भावनाओं से अभिभूत हूं। लोगों ने विकास की राजनीति का आशीर्वाद दिया और साथ ही इच्छा व्यक्त की कि वे चाहते हैं कि यह गति और तेज गति से चलती रहे। मैं गुजरात की जन शक्ति को नमन करता हूं।’

कार्यकर्ताओं को संबोधित करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली में भाजपा मुख्यालय पहुंच गए हैं। उनसे पहले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृहमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्यालय पहुंच गए थे। मंच पर पीएम मोदी के साथ रक्षामंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा भी मौजूद हैं। जेपी नड्डा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करना भी शुरू कर दिया है। इस दौरान उन्होंने गुजरात की प्रचंड जीत पर कार्यकर्ताओं का शुक्रिया भी अदा किया। उन्होंने कहा कि आज बहुत ऐतिहासिक दिन है, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में हमें गुजरात में रिकॉर्ड तोड़ जीत हासिल हुई है। गुजरात की जनता, गुजरात के कार्यकर्ता और तमाम कार्यकर्ता जो हिमाचल प्रदेश और दिल्ली में कार्यरत रहे, उन्हें मैं तहे दिल से बहुत-बहुत बधाई देता हूं और अभिनंदन करता हूं।

और पढ़े  PM मोदी पर अभद्र टिप्पणी मामला: दिल्ली पुलिस ने नहीं दर्ज की रेगुलर FIR

इसके साथ ही भाजपा अध्यक्ष ने कांग्रेस और आम आदमी पार्टी पर निशाना भी साधा। उन्होंने कांग्रेस पर जहां वंशवाद का आरोप लगाया। वहीं, आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल पर तंज कसते हुए कहा कि गुजरात का अपमान करने के लिए उन्हें गुजरात के लोगों के लिए माफी मांगनी चाहिए।

इस दौरान हिमाचल प्रदेश में भाजपा की हार को स्वीकार करते हुए जेपी नड्डा ने कहा कि वहां दोनों पार्टियों के बीच एक फीसदी से कम का ही अंतर रहा।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि जब हम गुजरात के नतीजे देखते हैं तो यह जीत प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व मिली है। सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मूलमंत्र को लेकर जिस अथक प्रयास के साथ गुजरात और देश की जनता की सेवा की वह हमें प्रचंड जीत में दिखती है।
जेपी नड्डा के बाद पीएम मोदी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करना शुरू कर दिया है। उन्होंने अपने संबोधन की शुरुआत भारत माता की जय के साथ की। पीएम मोदी ने कहा कि मैं सबसे पहले जनता जनार्दन के सामने नतमस्तक हूं। जनता जनार्दन का आशीर्वाद अभिभूत करने वाला है। हमारे अध्यक्ष जेपी नड्डा के नेतृत्व में भाजपा के कार्यकर्ताओं ने जो परिश्रम किया है, उसकी खूशबू आज हम चारों तरफ अनुभव कर रहे हैं।
इस दौरान हिमाचल प्रदेश में पार्टी की हार पर बोलते हुए पीएम ने कहा कि जहां भारतीय जनता पार्टी प्रत्यक्ष नहीं जीती, वहां भाजपा का वोट शेयर भाजपा के प्रति स्नेह का साक्षी है। मैं गुजरात, हिमाचल और दिल्ली की जनता का विनम्र भाव से आभार व्यक्त करता हूं। हिमाचल प्रदेश के चुनाव में एक प्रतिशत से भी कम अंतर से हार-जीत का फैसला हुआ है। इतने कम अंतर से हिमाचल प्रदेश में कभी नतीजे नहीं आए हैं। हिमाचल में हर 5 साल में सरकार बदली है लेकिन हर बार 5-7% के अंतर से सरकार बदली है। पीएम मोदी ने कहा कि आने वाले 25 साल विकास की राजनीति के लिए हैं। भले ही हम हिमाचल में अपनी सरकार नहीं बना पाएं हैं। इसके बावजूद वहां के लिए भी हमारी जिम्मेदारी पहले जैसी ही रहेगी।

और पढ़े  प्रधानमंत्री मोदी का नया वीडियो संदेश: 'मुझे और मेरी माता को गालियां दी गईं, लेकिन गुमराह बच्चों को माफ करना चाहता हूं'

Spread the love
  • Related Posts

    दिल्ली-एनसीआर में बारिश से मची आफत, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

    Spread the love

    Spread the loveदिल्ली के कुछ हिस्सों में आज सुबह भारी बारिश हुई। मौसम विभाग ने दिन भर मध्यम से भारी बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने का अनुमान जताया…


    Spread the love

    Delhi एसआईआर: 2002 की वोटर सूची में नाम न होने पर भी नहीं कटेगा वोट, चुनाव आयोग ने मतदाताओं को दी राहत

    Spread the love

    Spread the loveदिल्ली में चल रही विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया के बीच चुनाव आयोग ने लाखों मतदाताओं के लिए बड़ी राहत देने वाला स्पष्टीकरण जारी किया है। मुख्य निर्वाचन…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *