CDS- पुर्व सीडीएस बिपिन रावत का जिस कॉलेज जाते वक्त हुआ था निधन, वहां आज उनका अधूरा भाषण पूरा करने पहुंचें मौजूदा सीडीएस जनरल अनिल चौहान

CDS- पुर्व सीडीएस बिपिन रावत का जिस कॉलेज जाते वक्त हुआ था निधन, वहां आज उनका अधूरा भाषण पूरा करने पहुंचें मौजूदा सीडीएस जनरल अनिल चौहान

दिवंगत सीडीएस बिपिन रावत की याद में आज उनके उत्ताधिकारी जनरल अनिल चौहान वेलिंगटन में डिफेंस स्टाफ कॉलेज का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने वहां भाषण भी दिया। जनरल चौहान का यह दौरा सीडीएस बिपिन रावत के निधन के बाद हो रहा है। रक्षा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान ने आज डिफेंस सर्विसेज स्टाफ कॉलेज, वेलिंगटन (DSSC) में संकाय के प्रोफेसर और छात्र अधिकारियों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रीय सुरक्षा और सैन्य मामलों के विभाग की भूमिका के मुद्दे पर अपने विचार व्यक्त किए।

रक्षा विभाग अधिकारियों ने बताया कि इस दौरान सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने संयुक्त कौशल की भावना को बढ़ावा देने के साथ-साथ समकालीन और भविष्य की चुनौतियों का सामना करने के लिए त्रि-सेवा अधिकारियों के प्रशिक्षण में डीएसएससी की भूमिका की सराहना की। बता दें- 8 दिसंबर, 2021 को जनरल रावत भाषण देने के लिए वेलिंगटन जा रहे थे। इसी दौरान हेलिकॉप्टर दुर्घटना में उनका निधन हो गया था। इस हादसे में उनकी पत्नी मधुलिका रावत व 12 अन्य सैन्यकर्मियों ने भी जान गंवा दी थी।

और पढ़े  टाइगर श्रॉफ पर हमले की जांच: दो महिलाओं समेत 4 और आरोपी गिरफ्तार, अभिनेता पर गोली चलाने के मामले में कार्रवाई
  • Related Posts

    ब्राजील में राष्ट्रपति चुनाव: ब्राजील में लूला दा सिल्वा चौथी बार बने राष्ट्रपति,

    ब्राजील में रविवार को राष्ट्रपति चुनाव के दूसरे दौर के लिए मतदान के बाद नतीजे आ चुके हैं। इसमें मौजूदा राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा को बहुमत मिला है।…

    मौसम अपडेट- भारत में बदलता मौसम का मिजाज,15 राज्यों में अलर्ट; स्कूल-कॉलेज बंद

    बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र रविवार को चक्रवाती तूफान में बदल गया। चक्रवाती तूफान अर्नब के असर से आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, ओडिशा, केरलम, पुडुचेरी में भारी…