लालू यादव का किडनी ट्रांसप्लांट का ऑपरेशन रहा सफल,लालू के समर्थक मांग रहे दुआएं

राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव सिंगापुर में किडनी ट्रांसप्लांट कराने के लिए भर्ती हुए थे। लालू का किडनी ट्रांसप्लांट का ऑपरेशन सफल रहा। उनका ऑपरेशन करीब एक घंटे तक चला। जिसके बाद उन्हें आईसीयू में शिफ्ट किया गया है।

मीसा भारती ने सोशल मीडिया पर लिखा कि पापा का ऑपरेशन सफलतापूर्वक हो गया है। पापा अभी आईसीयू में हैं। होश में हैं और बातें कर पा रहे हैं। आप सबकी शुभकामनाओं के लिए कोटि कोटि धन्यवाद। वहीं तेजस्वी यादव ने भी ट्वीट कर सफल ऑपरेशन की जानकारी दी। इसके साथ ही उन्होंने बड़ी बहन रोहिणी को धन्यवाद दिया।

सिंगापुर के समय अनुसार सोमवार सुबह करीब 9 बजे किडनी दे रही बेटी रोहिणी आचार्या के साथ वह प्रोसिड्योर वेटिंग रूम में पहुंच गए। प्रोसिड्योर वेटिंग रूम से रोहिणी ने सोशल मीडिया पर पिता के साथ तस्वीर शेयर कर ‘Ready to rock and roll…Wish me a good luck’ लिखा। इसके पहले रोहिणी ने नाती-नातिन और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के साथ वाली तस्वीरें भी शेयर की थीं और रविवार रात लालू प्रसाद के लिए लोगों से दुआ की भी अपील की थी।

और पढ़े  राजस्थान में फिर सक्रिय हुआ मानसून: आज-कल पूर्वी हिस्से में तेज बारिश का अलर्ट, 6 सितंबर तक जारी रहेगा दौर
  • Related Posts

    टीवी एंकर चेंग लेई ने तीन साल जेल में गुजारा अमानवीय जीवन, अब पूरी दुनिया को कर रहीं आगाह?

    चीन दुनियाभर में अपनी सौम्य और अच्छी छवि दिखाने की कोशिश करता है लेकिन लोगों को उसके दिखावटी चेहरे पर भरोसा करने के बजाय हकीकत की गहराई से पड़ताल करनी…

    नेपाल जल प्रलय-: 65 स्कूल कल से खुलेंगे, बच्चों को सदमे से निकालने की कोशिश, देश में 13वें दिन शोक

    नेपाल में जल प्रलय के दो हफ्ते पूरे होने वाले हैं लेकिन नुवाकोट, रसुवा और आसपास के जिलों में जिन बच्चों ने बाढ़ का तांडव देखा या अपनों को खोया,…