Mainpuri -लोकसभा क्षेत्र में थमा चुनाव प्रचार, अब 5 दिसंबर को वोट करेंगे मतदाता

मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र में लगभग एक माह बाद शनिवार शाम को चुनाव प्रचार थम गया। चुनाव प्रचार थमने से पहले भाजपा और सपा के नेताओं ने प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी। अब पांच दिसंबर को होने वाले मतदान में मतदाता चुनाव लड़ रहे छह प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला करेंगे।

मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद खाली हुई मैनपुरी लोकसभा सीट पर उपचुनाव हो रहा है। पांच नवंबर को निर्वाचन आयोग ने इसके लिए अधिसूचना जारी कर दी थी। इसके बाद से ही राजनीतिक दल चुनाव प्रचार में सक्रिय हो गए थे। दस नवंबर से नामांकन शुरू होने के बाद सपा ने डिपंल यादव को प्रत्याशी बनाया तो वहीं भाजपा ने रघुराज सिंह शाक्य को प्रत्याशी बनाया।
सपा और भाजपा ने प्रचार में झोंकी ताकत
इसके अलावा भाजपा की ओर जहां प्रदेश से लेकर केंद्रीय नेताओं ने प्रचार किया। वहीं सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से लेकर विधायकों और पूर्व विधायकों ने भी ताकत झोंक दी। लगातार एक के बाद एक सभाएं, रैलियां और संपर्क जारी रहे। अब पांच दिसंबर को मतदान होना है, ऐसे में शनिवार को शाम पांच बजे से चुनाव प्रचार थम गया।

पांच दिसंबर को मतदाता छह प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला करेंगे। रविवार को ही पोलिंग पार्टियों की रवानगी की जाएगी। सोमवार को मतदान केंद्रों पर सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो जाएगा, जो शाम तक चलेगा। मतदान के बाद पोलिंग पार्टी ईवीएम को मंडी स्थित स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रखवाएंगे। इसके बाद आठ दिसंबर को मतगणना होगी।

और पढ़े  UP: सर्दियों में बदलेगा बरेली एयरपोर्ट का फ्लाइट शेड्यूल, रविवार को तीन उड़ानें
  • Related Posts

    नमो घाट पर PM मोदी का भव्य स्वागत, देखेंगे एयर शो,जय श्रीराम के जयकारे से हुआ स्वागत

    प्रधानमंत्री मोदी रविवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी दौरे पर पहुंचे। पीएम मोदी ने मिर्जामुराद के खोचवां में स्थित अरविंद मिल का उद्घाटन किया। इसके बाद नमो घाट पर एयर…

    यूपी पीईटी परीक्षा आज: करीब 35 लाख अभ्यर्थी होंगे शामिल, जानें एंट्री का समय, निगेटिव मार्किंग और जरूरी नियम

    उत्तरप्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा संबंधी दिशा-निर्देशों का ध्यान रखना जरूरी है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार,…