Uttarakhand:ऋषिकेश घूमने आए पानीपत के छात्रों की कार खाई में गिरी, 1 की मौत, 3 को किया गया एम्स में भर्ती।

ऋषिकेश में नीलकंठ मार्ग पर दोबटा तिराहे के पास हरियाणा के पानीपत से ऋषिकेश घूमने आए छात्रों की कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे के दौरान कार सवार एक छात्र और तीन छात्राएं गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घायलों को एंबुलेंस से उपचार के लिए एम्स भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने गाजियाबाद निवासी छात्रा को मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को पानीपत से तकनीकी कॉलेज में पढ़ाई कर रहा छात्रों का एक दल ऋषिकेश घूमने आया। इनमें से एक छात्र ऋषिकेश का ही रहने वाला है। ऋषिकेश निवासी छात्र की कार में सवार होकर सभी लोग नीलकंठ मार्ग पर घूमने के लिए निकले। लक्ष्मणझूला थाना प्रभारी विनोद सिंह गुसांई ने बताया कि शाम को गरुणचट्टी से लक्ष्मणझूला की ओर आते हुए करीब 7.30 बजे दोबटा तिराहे के पास कार अचानक अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई।
हादसे के दौरान ऋषिकेश के आशुतोष नगर की गली नंबर 4 निवासी वंश (20) पुत्र राजेश लांबा, उत्तरप्रदेश के गाजियाबाद के राज कुंज निवासी रिद्धि (19) पुत्री रोहित बब्बर, गुरुग्राम निवासी अदिति (20) पुत्री सुनील और दिल्ली के वसंत कुंज निवासी सानिया (19) पुत्री आशीष कथुरिया गंभीर रूप से घायल हो गए।

लक्ष्मणझूला पुलिस मौके पर पहुंची और एसडीआरएफ को भी सूचित किया, लेकिन इससे पहले घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने घायलों को एंबुलेंस से उपचार के लिए एम्स भिजवा दिया। एम्स में चिकित्सकों ने गाजियाबाद निवासी छात्रा रिद्धि को मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी विनोद सिंह गुसाईं ने बताया कि मृतका के शव का पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए एम्स की मोर्चरी में रखवा दिया गया है। उन्होंने बताया कि मृतक और घायलों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है।

और पढ़े  उत्तराखंड: भड़काऊ भाषण देने वाले मुफ्ती पर सख्ती, CM ने कहा-राष्ट्रद्रोह की कार्रवाई पर हो रहा विचार
  • Related Posts

    देहरादून: CM धामी ने परिवार और मंत्रियों संग देखी हनुमान अंश, उत्तराखंड में टैक्स फ्री होगी फिल्म

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को हाथीबड़कला स्थित सेंट्रियो मॉल में प्रसिद्ध संत नीब करौरी बाबा के जीवन, उनकी भक्ति, सेवा और आध्यात्मिक यात्रा पर आधारित फिल्म हनुमान अंश…

    उत्तराखंड: जल्द नया निकाहनामा लागू करेगा वक्फ बोर्ड, बिना तलाक दूसरा निकाह नहीं करा सकेंगे मौलवी

    उत्तराखंड वक्फ बोर्ड जल्द ही नए निकाहनामे का मॉडल जारी करेगा। इस निकाहनामे के सामने आने के बाद कोई मौलवी किसी व्यक्ति की एक पत्नी के रहते दूसरा निकाह नहीं…