हल्द्वानी : सनसनी – 2 छात्रों के गुटों के बिच हुआ विवाद,बाइक सवार युवकों ने धारदार हथियार से एक छात्र पर किया हमला, छात्र की हालत गंभीर

नैनीताल रोड स्थित गुरु तेग बहादुर इंटर कॉलेज के सामने कुछ युवकों में अचानक विवाद हो गया। जिसके बाद बाइक सवार दो युवक वहां पहुंचे और धारदार हथियार लहराकर एक दूसरे को धमकाने लगे। इसी दौरान कुछ लड़कों ने उनसे मारपीट शुरु कर दी। झगड़े के दौरान बाइक सवार युवक ने कॉलेज गेट पर खड़े कक्षा 12 के छात्र को धारदार हथियार मारकर लहूलुहान कर दिया।

इसके बाद वहां से फरार हो गए। जान बचाने के लिए छात्र बमुश्किल 20 मीटर ही दौड़ पाया और उसके बाद सड़क पर बेसुध होकर गिर पड़ा। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने घायल छात्र को इलाज के लिए नैनीताल रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। छात्र को वेंटीलेटर पर रखा गया है। इधर, मामले की छानबीन में जुटी हल्द्वानी पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरु करते हुए दो हमलावरों और उनके साथियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरु कर दी है। घटना के पीछे रंजिश की बात सामने आ रही है, लेकिन पुलिस अभी इसके बारे में कोई भी पुष्टि करने से बच रही है।

और पढ़े  चमोली: बड़ी जात में भी सुंग गांव का चौसिंग्या खाडू बनेगा मां नंदा का मार्गदर्शक, जानें ...
  • Related Posts

    देहरादून: CM धामी ने परिवार और मंत्रियों संग देखी हनुमान अंश, उत्तराखंड में टैक्स फ्री होगी फिल्म

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को हाथीबड़कला स्थित सेंट्रियो मॉल में प्रसिद्ध संत नीब करौरी बाबा के जीवन, उनकी भक्ति, सेवा और आध्यात्मिक यात्रा पर आधारित फिल्म हनुमान अंश…

    उत्तराखंड: जल्द नया निकाहनामा लागू करेगा वक्फ बोर्ड, बिना तलाक दूसरा निकाह नहीं करा सकेंगे मौलवी

    उत्तराखंड वक्फ बोर्ड जल्द ही नए निकाहनामे का मॉडल जारी करेगा। इस निकाहनामे के सामने आने के बाद कोई मौलवी किसी व्यक्ति की एक पत्नी के रहते दूसरा निकाह नहीं…