लालकुआं: गौला नदी में जल्द शुरू हो खनन, लालकुआं विधायक मोहन बिष्ट ने दीया मुख्यमंत्री को ज्ञापन

विधायक डॉ. मोहन बिष्ट ने विधानसभा सत्र के दूसरे दिन सदन में कहा कि दो महीने बीतने के बाद भी गौला नदी से खनन निकासी नहीं होने से सरकार को राजस्व का नुकसान हो रहा है। उन्होंने खनन रॉयल्टी कम करने और लालकुआं विधानसभा के ग्रामीण क्षेत्र को विकास प्राधिकरण से मुक्त रखने की मांग की। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्र के विकास प्राधिकरण से बाहर किए जाने के बावजूद प्राधिकरण के अधिकारी बार-बार ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को नक्शा पास कराने के लिए दबाव बनाने का मामला विधानसभा में उठाया।

उन्होंने कहा कि स्टोन क्रशर स्वामी अधिक रॉयल्टी का हवाला देकर उप खनिज खरीदने से मना कर रहे हैं। क्रशर स्वामियों का कहना है कि गौला नदी की रॉयल्टी अत्यधिक है जबकि खनन पट्टों की कम है। गौला नदी के उपखनिज की लागत अधिक आ रही है। खनन से मजदूर, वाहन स्वामी और व्यवसायियों का एक बड़ा वर्ग जुड़ा है। वह लंबे समय से आंदोलित है।

और पढ़े  मसूरी- बारिश का कहर: तीन जगह भूस्खलन, पहाड़ दरकने से घरों को खतरा, 14 लोग सुरक्षित स्थानों पर पहुंचे
  • Related Posts

    लालकुआं / हल्दूचौड़- सोयाबीन फैक्ट्री में मलबे की आड़ में बुल्डोजर से खुदाई का खेल? यूसीएफ ने बैठाई जांच

    हल्दूचौड़ स्थित उत्तराखंड राज्य सहकारी संघ (यूसीएफ) के सोयाबीन एवं वनस्पति कॉम्प्लेक्स परिसर में चल रहे भवन ध्वस्तीकरण को लेकर मिल रही लगातार शिकायतों के बाद यूसीएफ के महाप्रबंधक त्रिभुवन…

    देहरादून: CM धामी ने परिवार और मंत्रियों संग देखी हनुमान अंश, उत्तराखंड में टैक्स फ्री होगी फिल्म

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को हाथीबड़कला स्थित सेंट्रियो मॉल में प्रसिद्ध संत नीब करौरी बाबा के जीवन, उनकी भक्ति, सेवा और आध्यात्मिक यात्रा पर आधारित फिल्म हनुमान अंश…