गढ़वाल विश्वविद्यालय:गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय का दसवां दीक्षांत समारोह हुआ शुरू, इतने छात्रों को दी जाएगी डिग्री

एचएनबी गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय में आज गुरुवार को दसवां दीक्षांत समारोह आयोजित किया जा रहा है। समारोह में 328 छात्र-छात्राओं को ऑफलाइन डिग्री वितरित की जाएगी। नीति आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष डॉ. राजीव कुमार बतौर मुख्य अतिथि डिग्री और मेडल वितरित करेंगे।
प्रसिद्ध ढोलवादक सोहन लाल को विश्वविद्यालय डाक्टरेट की मानद उपाधि भी दे रहा है। बुधवार शाम प्रतिभागियों और अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल में फुल ड्रेस रिहर्सल (समारोह के परिधान में पूर्वाभ्यास) की। गढ़वाल विश्वविद्यालय के चौरास स्थित स्वामी मन्मथन प्रेक्षागृह में दीक्षांत समारोह शुरू हो गया है।

दीक्षांत समारोह के समन्वयक प्रो. वाईपी रैवानी ने बताया कि कार्यक्रम में गढ़वाल विश्वविद्यालय के तीनों परिसरों (श्रीनगर, पौड़ी व टिहरी) के स्नातकोत्तर उपाधिधारकों (सत्र 2021-22) और विश्वविद्यालय से संबद्ध सभी संस्थानों के पीएचडी उपाधिधारकों को डिग्री वितरित की जाएगी। समारोह में डिग्री लेने के लिए पीएचडी के 82 और स्नातकोत्तर के 246 छात्र-छात्राओं ने पंजीकरण करवाया है।

और पढ़े  पौड़ी: जिला अस्पताल की छत पर चढ़े आंदोलनकारी गणेश भट्ट, अस्पताल और तहसील समेत 5 मांगों को लेकर लड़ाई
  • Related Posts

    उत्तराखंड: जनगणना 2027, घर बैठे दर्ज कर सकेंगे पूरा ब्योरा, 16 से स्व-गणना, दिसंबर में घर पहुंचेंगे कर्मचारी

    जनगणना-2027 के द्वितीय चरण की तैयारियों के तहत जिले में जनगणना की प्रक्रिया निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार संचालित की जाएगी। इसके अंतर्गत 16 नवंबर से 30 नवंबर 2026 तक स्व-गणना…

    उत्तराखंड राजनीति: 2027 में कांग्रेस का CM चेहरा कौन? CM पद की दावेदारी पर हरीश रावत का बड़ा बयान

    उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरीश रावत ने वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री पद की दौड़ से जुड़े सवाल पर कहा कि फिलहाल पार्टी का…