मिलीं नई जिम्मेदारियां-1995 बैच के आईपीएस अफसर अशोक मुथा जैन को वाराणसी का पुलिस कमिश्नर बनाया गया

Spread the love

वर्ष 1995 बैच के आईपीएस अफसर और पुलिस मुख्यालय में प्रतीक्षारत एडीजी अशोक मुथा जैन को वाराणसी का पुलिस कमिश्नर बनाया गया है। गौतमबुद्ध नगर के पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह को पुलिस महानिदेशक कार्यालय में एडीजी बनाकर भेजा गया है। वाराणसी के पुलिस कमिश्नर ए सतीश गणेश का स्थानांतरण भी पुलिस महानिदेशालय में बतौर एडीजी कर दिया गया है। लखनऊ की पुलिस महानिरीक्षक लक्ष्मी सिंह को स्थानांतरित करके गौतमबुद्ध नगर भेजा गया है। वह गौतमबुद्ध नगर की नई पुलिस आयुक्त बनाई गई हैं। उत्तर प्रदेश सरकार के गृह सचिव और वर्ष 2001 बैच के आईपीएस अफसर तरुण गाबा को लखनऊ परिक्षेत्र का आईजी नियुक्त किया है। प्रयागराज के पुलिस महानिरीक्षक डॉक्टर राकेश सिंह को बरेली का पुलिस महानिरीक्षक नियुक्त किया गया है। वर्ष 2004 बैच के आईपीएस अफसर चंद्र प्रकाश द्वितीय को प्रयागराज का पुलिस महानिरीक्षक बनाया है।

गाजियाबाद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुनिराज जी का स्थानांतरण अयोध्या कर दिया गया है। मुनिराज को अयोध्या का एसएसपी नियुक्त किया है। अयोध्या के एसएसपी प्रशांत वर्मा को बहराइच का पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है। बहराइच के पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी को आगरा का एडिशनल पुलिस कमिश्नर बनाकर भेजा गया है। प्रयागराज के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश पांडेय को मथुरा का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। मथुरा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव का भी स्थानांतरण कर दिया गया है। उन्हें अभिसूचना मुख्यालय में एसपी नियुक्त किया गया है। आगरा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रभाकर चौधरी का तबादला पीएसी में कर दिया गया है। उन्हें सीतापुर में 11वीं वाहिनी का सेनानायक नियुक्त किया है।

और पढ़े  एसआईटी जांच की आंच से बच रहे हैं चंपत राय, सब कुछ था हाथ में पर कहीं नहीं हस्ताक्षर

Spread the love
  • Related Posts

    हिट हुआ नोएडा एयरपोर्ट: 15 शहरों से जुड़ा, 2.6 गुना बढ़ी फ्लाइट की संख्या, तीन गुना हुआ ट्रैफिक

    Spread the love

    Spread the love नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहले ही महीने में यात्रियों और एयरलाइंस की पसंद बनकर उभरा है। एक महीने के भीतर एयरपोर्ट से उड़ानों की संख्या 2.6 गुना बढ़…


    Spread the love

    आज राम मंदिर मामले में आ सकती है SIT रिपोर्ट,चंपत की नाकामी पर मुहर, भर्ती प्रक्रिया-नियमों में दी थी ढील

    Spread the love

    Spread the loveराम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में एसआईटी की विस्तृत जांच रिपोर्ट में ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय की लापरवाही व निगरानी में नाकामी की पुष्टि हुई है।…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *